Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ मेडिकल में स्वाइन फ्लू के लिए बना विशेष वार्ड:वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा से लैस 20 बेड रहेंगे आरक्षित

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों के इलाज के इमरजेंसी वार्ड में स्वाइन फ्लू संक्रमित और संदिग्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है। यहां मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयों और अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए तैयार किए गए वार्ड में कुल 20 बेड हैं। इनमें 10 बेड महिला और 10 बेड पुरुष मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर तत्काल ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा सकेगा। वहीं, स्वाइन फ्लू को लेकर सामान्य वार्ड में ओपीडी भी शुरू की गई है। यहां खांसी, नजला-जुकाम और फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है। शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक करीब 48 मरीज ओपीडी में उपचार करा चुके थे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की समय पर पहचान और उपचार के लिए ओपीडी में निगरानी बढ़ाई गई है। गंभीर लक्षण वाले मरीजों को आवश्यकता के अनुसार भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने स्वाइन फ्लू के संभावित बढ़ते मामलों को देखते हुए बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की है। वहीं स्वाइन फ्लू के नोडल बनाए गए डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक 15 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि कोई भी मरीज अभी अस्पताल में नहीं है । इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में कैंप लगाकर जांच की जा रही है और विशेष वार्ड भी अस्पतालों में भी बनाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सलावा गंगनहर में किया जल सत्याग्रह:यूजीसी एक्ट रोल बैक की मांग को लेकर गंगनहर में उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता
    Next Article
    पीलीभीत में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़:AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने की धमकी, आरोपी के खिलाफ FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment