Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद GRP के हेड कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा:सांप्रदायिकता बढ़ने का हवाला देकर राजनीति में आने की इच्छा जताई

    13 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में देश और प्रदेश में बढ़ती सांप्रदायिकता को इस्तीफे का कारण बताते हुए सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा जताई है। बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र से जुड़े जमशेद ने एसएसपी बरेली को भेजे पत्र में लिखा है कि पुलिस की वर्दी ने उन्हें सम्मान, पहचान और जनता की सेवा का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा वर्दी की गरिमा बनाए रखी और अपने कार्यकाल से संतुष्ट रहे। त्यागपत्र में जमशेद ने कहा कि समाज में बढ़ती धार्मिक और सामुदायिक दूरियां चिंता का विषय हैं। उनका मानना है कि राजनीति के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और विभिन्न वर्गों के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए बेहतर तरीके से काम किया जा सकता है। मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गुरेर गांव निवासी मोहम्मद जमशेद 22 मार्च से जीआरपी में संबद्ध थे। उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल इस्तीफा स्वीकार होगा या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय विभागीय स्तर पर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाली में दोस्त की हत्या का VIDEO:रास्ते में रोका, चाकू से गला काटा, सड़क पर पड़ा तड़पता रहा; आरोपी रोते हुए बोला- गलती हो गई
    Next Article
    शुभम करोति फाउंडेशन ने मनाया दूसरा स्थापना दिवस:रुद्राभिषेक, गौसेवा, अन्नदान और दीप यज्ञ के साथ हुए सेवा कार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment