Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली में दोस्त की हत्या का VIDEO:रास्ते में रोका, चाकू से गला काटा, सड़क पर पड़ा तड़पता रहा; आरोपी रोते हुए बोला- गलती हो गई

    14 hours ago

    1

    0

    मोहाली में रविवार दोपहर करीब 1 बजे युवक ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें सकड़ किनारे युवक चाकू मारते हुए दिख रहा है, चाकू लगने के बाद घायल युवक कुछ दूर तक चलता है, फिर सड़क पर गिर पड़ता है। सड़क पर वह कुछ देर तक तड़पता है, लेकिन फिर उसकी मौत हो जाती है। घटना बडाली बस स्टैंड के पास हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपी ने रोते हुए कहा कि गलती से चाकू लग गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है, जो बडाली गांव का रहने वाला था। सन्नी जीएस ग्रोसरी स्टोर नामक करियाने की दुकान पर काम करता था। सन्नी का परिवार मूल रूप से यूपी में संभल जिले का रहने वाला है और 18-19 साल से इस इलाके में रह रहा है। मृतक के पिता शीशपाल के अनुसार, पहले कभी दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा या रंजिश नहीं थी। सन्नी रोजाना की तरह सुबह काम पर गया था। दोपहर 12 तक सन्नी दुकान पर ही था। वहीं से दो युवक उसे अपने साथ बुलाकर ले गए थे। मर्डर के बाद की 2 PHOTOS… सड़क किनारे खड़े थे, अचानक धक्का-मुक्की प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सकड़ किराने युवक पहले एक साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। अचानक उनके बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान सन्नी जमीन पर गिर गया और उसकी गर्दन से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और आरोपी युवक को भी वहीं पकड़ लिया। लोगों का कहना है कि चाकू लगने के बाद सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर दर्द से कराह रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत खरड़ सिविल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाकू फेंका, आरोपी बोला- गलती हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- पकड़े जाने पर आरोपी युवक ने चाकू फेंक दिया और बिलख-बिलख कर रोने लगा। वह बार-बार कह रहा था कि सन्नी उसका दोस्त था, दोनों साथ काम कर चुके हैं और उससे गलती से चाकू लग गया। वह यह भी कह रहा था कि इस घटना से उसका परिवार बर्बाद हो जाएगा। हालांकि झगड़े की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोनों युवक पहले एक साथ काम कर चुके युवक की हत्या की सूचना मिलने पर खरड़ सदर थाने से एएसआई चमकौर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवक सन्नी का दोस्त है और दोनों पहले एक साथ काम करते थे। किसी बात को लेकर हुए विवाद में बहस के दौरान आरोपी ने गुस्से में सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक नाबालिग हो सकता है, इसलिए उसकी उम्र की पुष्टि होने तक उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। ********** ये खबर भी पढ़ें: मोहाली में युवक का मर्डर: सड़क किनारे खून से लथपथ मिली लाश; शरीर पर कई जगह मिले चाकू के निशान मोहाली के झामपुर इलाके में एक युवक का मर्डर हो गया। युवक का खून से लथपथ शव मिला है। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। मृतक की पहचान मलोया निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खरड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 7.25 लाख की कफ सिरप जब्त:फॉर्च्यूनर से तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
    Next Article
    मुरादाबाद GRP के हेड कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा:सांप्रदायिकता बढ़ने का हवाला देकर राजनीति में आने की इच्छा जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment