Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद निगम में नामित पार्षदों में एक भी ब्राहम्मण नहीं:मुरादाबाद नगर सीट पर ब्राहम्मणों की आबादी करीब 60 हजार; 3 वैश्य-2 पंजाबी को जगह

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद नगर निगम में 10 पार्षदों को नामित किया गया है। लेकिन इस सूची में ब्राहम्मणों को जगह नहीं मिली है। निगम के नॉमिनेटेड पार्षदों की सूची में 5 नाम जनरल कैटेगिरी स 4 ओबीसी से जबकि एक नाम दलित समुदाय से है। सूची में 3 वैश्य और 2 पंजाबी समाज के नेताओं को भी जगह दी गई है। लेकिन ब्राहम्मण इस सूची से पूरी तरह से गायब हैं। बता दें कि मुरादाबाद नगर सीट पर ब्राहम्मण वोटों की तादाद करीब हजार है। इसीलिए इस सीट पर ब्राहम्मण नेता रह-रहकर अपनी दावेदारी भी भाजपा के अंदर पेश करते रहे हैं। हालांकि, भाजपा हमेशा से यहां वैश्य समाज को लड़ाती रही है। मुरादाबाद नगर सीट से पिछली दो बार से रितेश गुप्ता भाजपा के विधायक हैं। इसके पहले 2012 में भी पार्टी ने रितेश गुप्ता को ही चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि तब वो चुनाव हार गए थे। इसके पहले भी नगर सीट पर वैश्य समाज का दबदबा रहा है। संदीप अग्रवाल लंबे समय तक इसी सीट से विधायक रहे। महापौर का चुनाव भी भाजपा लंबे समय से वैश्य समाज को ही लड़ाती चली आ रही है। 2 बार बीना अग्रवाल मुरादाबाद नगर निगम की मेयर बनीं। एक चुनाव वो हार गई थीं। बीना अग्रवाल के निधन के बाद उनके पति विनोद अग्रवाल भी लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर नगर निगम के महापौर हैं। ऐसे में विधानसभा और नगर निगम, दोनों ही सीटों पर अपनी अनदेखी होने से ब्राहम्मण समाज में पहले से ही आक्रोश है। भाजपा से जुड़े एक ब्राहम्मण नेता कहते हैं- 60 हजार से अधिक वोट होने के बाद भी भाजपा न तो विधानसभा का टिकट ब्राहम्मण नेता को दे रही है और न ही मेयर का चुनाव लड़ने का मौका दे रही है। धीरे-धीरे पार्टी में ब्राहम्मणों को हाशिए पर धकेला जा रहा है। अब स्थिति ये हो गई है कि नामित पार्षदों की सूची ब्राहम्मणों को पूरी तरह गायब कर दिया गया है। मुरादाबाद नगर निगम के नामित पार्षदों की सूची पर गौर करें तो इसमें वैश्य समाज से 3, पंजाबी समाज से 2, जाट, यादव और प्रजापति 1-1, जबकि एक नाम दलित समाज से है। एक ठाकुर को भी नगर निगम मुरादाबाद में पार्षद नामित किया गया है। भाजपा से जुड़े एक दूसरे ब्राहम्मण नेता का कहना है कि, वैश्य समाज से पहले ही विधायक और महापौर महत्वपूर्ण पदों पर हैं। पंजाबी समाज से भी महानगर अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद मिला हुआ है। इसके बाद भी इन दोनों समाज से अच्छे नंबर में पार्षदों को नामित किया गया है। जबकि दूसरी तरफ ब्राहम्मण समाज से जिले में न तो कोई विधायक-सांसद है और न ही संगठन में कोई पदाधिकारी है। इसके बावजूद इस सूची में ब्राहम्मणों को पूरी तरह गायब करके उन्हें हाशिए पर धकेला गया है। ये हैं नामित पार्षद अमित सिंह मिंटू, अभिनव बंसल,ज्योति बंसल, विकल वाल्मीकि, हरीश प्रजापति,कुलदीप विश्नोई, रवि सैनी, दीपक यादव,हेमा खत्री, कमल गुलाटी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत:उपचार के दौरान 20 दिन बाद तोड़ा दम, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    संभल में 65 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिला:40 बीघा जमीन खाली कराई गई, 15 बीघा पर 20 मकान मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment