Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 65 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिला:40 बीघा जमीन खाली कराई गई, 15 बीघा पर 20 मकान मिले

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में 65 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 40 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया है। शेष 15 बीघा भूमि पर 20 से अधिक पक्के मकान बने हुए मिले हैं, जिनकी पैमाइश की गई है। उक्त कार्रवाई संभल तहसील के थाना नखासा क्षेत्र के गांव महराना में जनहित में मिली एक शिकायत के आधार पर की गई। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निधि पटेल ने नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में दो कानूनगो और आठ लेखपालों की एक टीम गठित की थी। मंगलवार दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक टीम ने गांव में सरकारी भूमि की पैमाइश की। टीम ने पशुचर और खलियान की 65 बीघा भूमि को चिन्हित किया। इसमें से 40 बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को जुतवाकर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। बची हुई भूमि पर लगभग 20 से 22 पक्के मकान बने हुए पाए गए, जिन्हें चिन्हित कर उनकी भी पैमाइश की गई। कार्रवाई के दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिसके मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना पुलिस के साथ पीएसी-आरआरएफ को भी तैनात किया गया था। एसडीएम निधि पटेल ने यह टीम गांव निवासी रविराज पुत्र लल्लू सिंह की शिकायत पर गठित की थी। शिकायत में गाटा संख्या 78, 79, 82 (कल्याण) और गाटा संख्या 81, 76, 68, 71, 77, 85, 83 पर अवैध कब्जे का आरोप था। टीम में नायब तहसीलदार सिरसी बबलू कुमार के अलावा कानूनगो शिवदयाल सिंह, अवनीश कुमार और लेखपाल अमित पाल, हरीश कुमार, सचिन कुमार, आयुष कुमार, जयवीर सिंह, अनुराग शर्मा, सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह शामिल थे। टीम का गठन 13 मार्च को किया गया था। नायब तहसीलदार बबलू कुमार ने बताया कि 65 बीघा अवैध कब्जा मिला है, 40 बीघा भूमि में गेहूं की फसल हो रही थी जिसे कब्जा मुक्त कर दिया गया, वहीं 20 मकानों की पैमाइश की है इन लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया है कुछ मकान पुराने बने हैं तो कुछ नए बने है। इनकी रिपोर्ट तहसीलदार न्यायालय में देने के बाद बेदखली का आदेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद निगम में नामित पार्षदों में एक भी ब्राहम्मण नहीं:मुरादाबाद नगर सीट पर ब्राहम्मणों की आबादी करीब 60 हजार; 3 वैश्य-2 पंजाबी को जगह
    Next Article
    चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू:कलश स्थापना मुहूर्त, माता का आगमन-प्रस्थान और पूजा विधि जानें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment