Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री निषाद बोले- हत्यारों को पकड़ो या एनकाउंटर करो:लखनऊ में व्यापारी की मौत पर भड़के, गोंडा में धारदार हथियारों से हमला हुआ था

    1 day ago

    1

    0

    गोंडा के व्यापारी की लखनऊ में इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंत्री संजय निषाद केजीएमयू पहुंच कर धरने पर बैठ गए। मंत्री संजय निषाद ने कहा- पुलिस हत्यारों को पकड़े या एनकाउंटर करे। इस दौरान संजय निषाद के साथ बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी भी मौजूद रहे। दरअसल, गोंडा के परसपुर में बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी पर बुधवार देर रात धारदार हथियारों से हमला हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया था। आज दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। गोंडा पुलिस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 3 तस्वीरें देखिए… दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यापारी बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव के रहने वाले थे। बुधवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें 8 से 10 लोगों ने रोककर हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विनोद को इलाज के लिए पहले परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जिसके बाद उन्हें लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया गया। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। मंत्री निषाद बोले- गोंडा एसपी ऑफिस का घिराव घेरेंगे विनोद की मौत की जानकारी मिलते ही मंत्री डॉ. संजय निषाद लखनऊ केजीएमयू के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। यहां व्यापारी के परिजनों से मुलाकात कर संभव मदद का भरोसा दिया। संजय निषाद ने परसपुर थानाध्यक्ष, शाहपुर चौकी प्रभारी समेत संबंधित स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग की। मंत्री निषाद ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो 11 सितंबर को गोंडा में एसपी आवास और कार्यालय का घेराव किया जाएगा। दोषियों को भी तुरंत पकड़ा जाए, नहीं तो उनका एनकाउंटर किया जाए। अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। व्यापारी की हत्या पर अखिलेश का पोस्ट पढ़िए… संजय निषाद बोले- परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिले संजय निषाद ने सुरक्षा देने में नाकाम रहे थानाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा- पीड़ित परिवार को तुरंत सुरक्षा दिलाई जाए। परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। मंत्री निषाद ने कहा कि व्यापारी विनोद निषाद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और उनके संरक्षक थे। जब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाता, तब तक निषाद पार्टी प्रशासन के खिलाफ धरना और आंदोलन जारी रखेगी। एसपी अभिषेक झा ने बताया- विनोद सोशल मीडिया पर कुछ भड़काऊ पोस्ट शेयर करते थे, जिससे आरोपी पक्ष उनसे रंजिश रखता था। पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ गोलू सिंह, आकाश सिंह और सुभाष सिंह समेत 5-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है। परसपुर थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी और शाहपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह को निलंबित किया गया है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… बरेली में खेलते-खेलते नाले में गिरा मासूम, मौत:परिवार का इकलौता बेटा था; मां रो-रोकर बेहोश, कह रही- लल्ला वापस ला दो बरेली में 2 साल के मासूम बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। मां किचन में खाना बना रही थी और पिता सो रहे थे। खेलते-खेलते सुनील घर के सामने बने खुले नाले में गिर गया। मां जब बाहर देखने आई तो सुनील दिखाई नहीं दिया। उसने पति को जगाया। आस-पड़ोस में पूछताछ शुरू की। जब कहीं कोई खबर नहीं मिली, तो पड़ोसियों के साथ मिलकर बच्चे को तलाशने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कांग्रेस का टिकट चाहिए तो 20 लाख दिखाओ:2027 चुनाव में पार्टी फंड बंद; जीतने वाले को 40 लाख 'इनाम'
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुतिन-जिनपिंग आज भारत में; दावा- भारत के पास 190 परमाणु बम; मायावती ने समधी का सगा बताकर भतीजे को निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment