Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुतिन-जिनपिंग आज भारत में; दावा- भारत के पास 190 परमाणु बम; मायावती ने समधी का सगा बताकर भतीजे को निकाला

    17 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर ब्रिक्स समिट से जुड़ी है, पुतिन और जिनपिंग दोनों समिट में मौजूद रहेंगे। दूसरी खबर अमेरिकी रिपोर्ट की है, दावा किया कि भारत के पास 190 परमाणु बम हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि अखिलेश यादव ने CO को जवाब देने के लिए कैसे एक ताऊ से मूछों पर ताव लगवाया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। 2. बैंक यूनियन हफ्ते में 5 दिन काम की मांग को लेकर देशभर में हड़ताल करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. BRICS में जिनपिंग-पुतिन दोनों रहेंगे: चीनी राष्ट्रपति का गलवान झड़प के बाद पहला भारत दौरा BRICS समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जिनपिंग के भारत दौरे की पुष्टि की। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ चुके हैं। 2020 में हुई थी गलवान में झड़प: जिनपिंग का यह 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत का पहला दौरा होगा। 15 जून 2020 को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। चीन ने बाद में अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात मानी थी। दिल्ली में दो दिन चलेगी BRICS समिट: नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को BRICS समिट आयोजित होगा। BRICS दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसमें भारत, रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिस्र, ईरान, इथियोपिया, UAE और इंडोनेशिया भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें... 2. अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने लायक प्लूटोनियम भी भारत के पास 190 परमाणु हथियार हैं। अगले कुछ सालों में यह 35 और बना सकता है, इस तरह यह संख्या 225 तक पहुंच सकती है। यह जानकारी अमेरिकी थिंक टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की नई रिपोर्ट में सामने आई है। 160 परमाणु हथियार मिसाइलों के लिए: इन 190 परमाणु हथियारों में से 160 से ज्यादा मौजूदा मिसाइलों के लिए हैं, बाकी नई मिसाइलों के लिए तैयार रखे गए हैं। FAS का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ सकती है। भारत के पास करीब 730 किलो प्लूटोनियम: रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की शुरुआत तक भारत के पास करीब 730 किलो हथियार बनाने वाला प्लूटोनियम हासिल कर लेने का अनुमान है। इतने प्लूटोनियम से 225 तक वॉरहेड बनाए जा सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट खुद साफ करती है कि यह सिर्फ अनुमान है, वास्तविक संख्या वॉरहेड के डिजाइन और रिजर्व में रखी सामग्री पर निर्भर करती है। पूरी खबर पढ़ें... 3. मायावती भतीजे को फिर पार्टी से निकाला, कहा- आकाश को पार्टी से ज्यादा ससुर प्रिय, डबल माइंड हो गए बसपा प्रमुख मायावती के परिवार में सियासी कलह बढ़ती जा रही है। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी से निकाल दिया है। मायावती ने गुरुवार सुबह 9 बजे X पर लिखा- आकाश को अपने ससुर से ज्यादा लगाव है। वह डबल माइंड हो गए हैं। 3 सितंबर से उन्होंने मेरी पोस्ट को रिपोस्ट तक नहीं किया। अगर वह पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं। इसलिए आज से उन्हें पार्टी से आजाद कर दिया गया है। उनके ससुर ने इस्तीफे में देरी कर दी। मायावती ने शर्त रखी थी- आकाश के ससुर राजनीति से संन्यास लें: मायावती ने बुधवार को आकाश की पार्टी में पद वापस देने के लिए उनके ससुर और पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास की शर्त रखी थी। मायावती की इस शर्त के करीब 17 घंटे बाद अशोक सिद्धार्थ ने गुरुवार सुबह 7 बजे राजनीति से संन्यास का ऐलान कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश ने मूंछों पर ताव दिलवाकर CO को जवाब दिया, ललितपुर के ताऊ को मेंटेनेंस के लिए पैसे दिए अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वे 75 साल के सपा कार्यकर्ता जगदीश यादव को मंच पर लेकर आए। उनसे मूंछों पर ताव दिलवाया। अखिलेश ने कहा- ऐसी मूंछों पर ताव देना अच्छा लगता है। उन्होंने जगदीश यादव को मूंछों की देखभाल के लिए कुछ रुपए भी दिए। जगदीश ललितपुर में भगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनकी बड़ी-बड़ी मूंछ और उम्र को लेकर लोग उन्हें 'ताऊजी' कहते हैं। अखिलेश का तंज- उसकी मूछें छोटी थीं: एक दिन पहले अखिलेश ने X पर जगदीश की तस्वीर पोस्ट करके लिखा था- "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं"। अखिलेश का ये तंज मैनपुरी के डिप्टी एसपी (CO) अशोक सिंह पर था। 31 अगस्त को अशोक सिंह का मूंछों पर ताव देते हुए एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह वीडियो अखिलेश यादव को दे देना। पूरी खबर पढ़ें… 5. IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस- लालू-तेजस्वी समेत 9 पर आरोप तय, 7 आरोपी बरी IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को लालू, तेजस्वी, राबड़ी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। कोर्ट ने 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने कहा- राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर अपराध से इनकम और पद के गलत इस्तेमाल का मजबूत शक है। दोनों पटना की उस जमीन का फायदा उठा रहे हैं, जिसे कथित तौर पर 2005 से 2014 के बीच लालू यादव के कहने पर उनके पक्ष में ट्रांसफर किया गया था। तब लालू रेल मंत्री थे। IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस क्या है 2004–09: लालू यादव रेल मंत्री थे। आरोप है कि IRCTC के दो होटलों का ठेका नियमों में हेरफेर कर निजी कंपनी को दिया गया। बदले में जमीन ली: पटना की करीब 3 एकड़ जमीन लालू परिवार से जुड़ी कंपनी को कम कीमत पर मिलने का आरोप है। 2017: CBI ने केस दर्ज किया, बाद में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। लालू परिवार आरोपी: लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपी हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6. ट्रम्प बोले- मिडटर्म चुनाव जीता तो हर वोटर को ₹5 लाख, इस पर ₹128 लाख करोड़ खर्च होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत बरकरार रखती है, तो हर बालिग अमेरिकी को 5000 डॉलर (करीब 4.76 लाख रुपए) दिए जाएंगे। देश से बाहर नहीं खर्च सकते पैसा: ट्रम्प ने ये भी कहा कि डिविडेंड की रकम अमेरिका में ही खर्च करनी होगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा, भुगतान का दायरा क्या होगा और रकम किस तरह बांटी जाएगी। अमेरिका में करीब 26.98 करोड़ वयस्क हैं: अगर सभी को 5,000 डॉलर दिए जाएं तो कुल खर्च करीब 1.35 ट्रिलियन डॉलर यानी 128.25 लाख करोड़ रुपए होगा। यह रकम दुनिया के करीब 162 देशों की इकोनॉमी से ज्यादा है। मिडटर्म चुनाव क्या होते हैं: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद होते हैं। इसमें प्रतिनिधि सभा की सभी सीटों और सीनेट की करीब एक-तिहाई सीटों के लिए चुनाव होता है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग: लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान, टॉयलेट में बम की धमकी मिली, 133 यात्री सवार थे (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: लद्दाख मुद्दे पर सोनम वांगचुक की चेतावनी: कहा- सरकार से आश्वासन नहीं मिला तो 19 से 24 सितंबर तक आंदोलन करेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: दिल्ली हॉस्टल हादसे में सुप्रीम कोर्ट बोला-हाईकोर्ट ही सुनवाई करे: हम मौजूदा स्थिति को बदलना नहीं चाहते; बिल्डिंग गिरने से 7 की मौत हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) 4. बयान: अमृता फडणवीस बोलीं-मुझे ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे: गरबा में मुस्लिमों की एंट्री की बात दोहराई; कहा- त्योहारों में भेदभाव नहीं होना चाहिए (पूरी खबर पढ़ें) 5. बयान: मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी बोले- शर्म आती है: उद्धाटन में नहीं जाऊंगा; 2016 में कम्पलीट होना था, अब तक 94% काम हुआ (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: चीन में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज में आग: 25 की मौत, शिप की मरम्मत का काम चल रहा था (पूरी खबर पढ़ें) 7. इंटरनेशनल: नॉर्वे PM बोले-जेलेंस्की का प्लेन ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा: मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त घटना; नॉर्वे किंग के अंतिम संस्कार में जा रहे थे (पूरी खबर पढ़ें) 8. क्रिकेट: 2027 वर्ल्डकप खेलने पर रोहित बोले- टूर्नामेंट अभी बहुत दूर: जब आएगा तब देखेंगे; 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते दिखेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 9. क्रिकेट: भारत-अफगानिस्तान पहला टी-20 13 सितंबर को ही होगा: दिल्ली पुलिस ने BRICS समिट के चलते टालने को कहा था; DDCA बोला- जरूरी इंतजाम हो जाएंगे (पूरी खबर पढ़ें) 10. टेक: आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग के बावजूद पुराने मॉडल महंगे: आईफोन एयर ₹65,000 और 17 ₹17,000 तक महंगा; चिप की कमी और लागत बढ़ना वजह (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... दुनिया की सबसे पतली कार, चौड़ाई 50 सेंटीमीटर इटली के एक मैकेनिक ने ऐसी पतली कार बनाई है जो सामने से देखने पर खिलौने जैसी लगती है। इसकी चौड़ाई सिर्फ 50.20 सेंटीमीटर है। इसमें सिर्फ ड्राइवर के बैठने की जगह है। एंड्यू माराजी ने अपने स्क्रैपयार्ड और वर्कशॉप में इस कार को तैयार किया। उन्होंने 1993 की फिएट पांडा कार के ओरिजिनल हिस्सों का इस्तेमाल किया, लेकिन बॉडी को बेहद पतला कर दिया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर-1980’s की तस्वीरों का वायरल ट्रेंड देखा? अब इसके पीछे की कहानी जानिए; आप कैसे बना सकते हैं AI फोटो, क्या सेफ है 2. ब्लैकबोर्ड- तू हिजड़े का बच्चा, तेरी मां ताली पीटकर कमाती है: पड़ोसी कहते हैं- तुझे किन्नरों की टोली में शामिल करेंगी, कहानी किन्नर के बच्चों की 3. जरूरत की खबर- क्या आप 'डबल कार्बिंग' कर रहे हैं: इससे बढ़ता मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क, डॉक्टर से जानें हेल्दी मील प्लान 4. पेरेंटिंग- मैं ‘ना’ बोलूं तो पति ‘हां’ बोलते हैं: बच्चा इस बात का फायदा उठाता है, क्या पेरेंटिंग में मतभेद बच्चे के लिए बुरा है 5. आईफोन-18 प्रो सीरीज में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर: कम रोशनी में भी अच्छे फोटो-वीडियो लेगा; पिछली सीरीज से 30 हजार महंगा 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री निषाद बोले- हत्यारों को पकड़ो या एनकाउंटर करो:लखनऊ में व्यापारी की मौत पर भड़के, गोंडा में धारदार हथियारों से हमला हुआ था
    Next Article
    उमेश पाल की पत्नी बोलीं-मैं ब्राह्मण, मंदिर में शादी हुई:पूजा पाल की जाति नहीं जानती; अतीक परिवार के वकील ने कोर्ट में क्या-क्या पूछा, पढ़िए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment