Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल:मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस पर दो बार की फायरिंग, कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें 15 हजार रुपये का इनामी वांछित बदमाश अरुण उर्फ जॉनी घायल हो गया। घायल होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा घटनाक्रम… फायरिंग के मुकदमे में था वांछित बुढ़ाना थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ हुई। जिसमें इनामी वांछित बदमाश अरुण उर्फ जॉनी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में बुढ़ाना थाना पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, 2 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बुढ़ाना में दर्ज फायरिंग के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त गायत्री वाटिका, कांधला-जौला मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और नहर पटरी के रास्ते परासौली की ओर भागने लगा। बदमाश की गोली से पुलिस टीम बाल-बाल बची। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल पुलिस ने चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने एक देवस्थान की आड़ लेकर दोबारा फायरिंग की। इसके बाद, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में अरुण उर्फ जॉनी पुत्र पालूराम घायल हो गया, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपी अरुण उर्फ जॉनी 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश था और फायरिंग के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर DIOS ऑफिस में ढोल बजा, उड़े नोट, VIDEO:एक कर्मचारी के रिटायर होने पर मनाया जश्न, जमकर होली खेली
    Next Article
    शराब दुकानें 4 मार्च को शाम 5 बजे खुलेंगी:इटावा में होली पड़वा पर पूर्ण बंदी नहीं, आबकारी विभाग का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment