Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर DIOS ऑफिस में ढोल बजा, उड़े नोट, VIDEO:एक कर्मचारी के रिटायर होने पर मनाया जश्न, जमकर होली खेली

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के डीआईओएस कार्यालय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार का है, जिसमें एक कर्मचारी के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में ढोल बजा, डांस किया गया और नोट उड़ाए गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि डीआईओएस ऑफिस परिसर में टेंट लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कुछ कर्मचारी गुलाल लगाए हुए भी नजर आ रहे हैं, जिससे माहौल किसी उत्सव जैसा दिखाई दे रहा है। वायरल क्लिप में एक जगह पर डॉ. संतोष कुमार राय भी कुछ देर के लिए दिखाई देते हैं, लेकिन वह थोड़ी ही देर में वहां से निकल जाते हैं। बोर्ड परीक्षा के दौरान कार्यक्रम पर उठे सवाल वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक महासभा के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वे कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन वहां ज्ञापन लेने वाला कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। पदाधिकारियों ने कहा कि बोर्ड परीक्षा जैसे संवेदनशील समय में इस तरह का कार्यक्रम अनुचित है। उन्होंने मामले की शिकायत माध्यमिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। डीआईओएस ने साधी चुप्पी वायरल वीडियो को लेकर डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं विभागीय स्तर पर कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी:अवैध शराब रोकने के लिए आबकारी विभाग ने गठित कीं 5 टीमें
    Next Article
    मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल:मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस पर दो बार की फायरिंग, कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment