Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 38वीं पीएसी जवान की संदिग्ध मौत:हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात 38वीं पीएसी अलीगढ़ के एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। मृतक हेड कांस्टेबल का नाम निसार अली अंसारी (54) था, जो मूल रूप से जनपद देवरिया के थाना मईल क्षेत्र के ग्राम धमेर के निवासी थे। वह 38वीं पीएसी देव सैनी, रामघाट रोड अलीगढ़ में तैनात थे। उन्हें 10 फरवरी 2026 से दो माह के लिए जनपद मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पैगाम में सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया था। बताया गया कि 16 मार्च की रात निसार अली अंसारी को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उनकी हालत बिगड़ने पर साथी जवान उन्हें उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है और हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इस घटना से 38वीं पीएसी के जवानों और अलीगढ़ पुलिस प्रशासन में दुख का माहौल है। साथी कर्मियों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में चरागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त:घाटमपुर में पांच घंटा चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त; विरोध करने पर होटल मैनेजर अरेस्ट
    Next Article
    नगर निगम में जनसुनवाई में 5 शिकायतें पहुंची:सहारनपुर एक का निस्तारण हुआ, नगर आयुक्त बोले- सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment