Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम में जनसुनवाई में 5 शिकायतें पहुंची:सहारनपुर एक का निस्तारण हुआ, नगर आयुक्त बोले- सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं पर त्वरित समाधान का जोर रहा। इस दौरान कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के विशेष निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त पांच शिकायतों में से तीन सफाई व्यवस्था से संबंधित थीं। वार्ड 70 के मोहल्ला काजी निवासी गौहर अली ने स्कूल के पास गंदगी की समस्या उठाई। नगरायुक्त के निर्देश पर तत्काल क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मियों को मौके पर भेजकर इस समस्या का समाधान कराया गया। इसके अतिरिक्त, वार्ड 60 निवासी महमूद ने भैरव मंदिर चौकी के पास सफाई कराने की मांग की। वहीं, वार्ड 10 काजीपुरा निवासी शहजाद मलिक ने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इन दोनों मामलों में संबंधित सफाई निरीक्षकों को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अन्य शिकायतों में वार्ड 59 पुल जोगियान निवासी शफात हुसैन ने चकरोता रोड पर सड़क किनारे खड़े पेड़ों की टहनियां कटवाने का अनुरोध किया। शहजाद मलिक ने काजीपुरा नवादा रोड पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की समस्या भी बताई। नगरायुक्त ने इन मामलों में भी संबंधित विभागों को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नगरायुक्त शिपू गिरि ने सभी विभागों को त्योहारों के दौरान नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार और सहायक नगरायुक्त जे.पी. यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 38वीं पीएसी जवान की संदिग्ध मौत:हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    Next Article
    झांसी में यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ने होस्टल में निगला जहर:एक लड़के का फोन आने के बाद बाजार से लाई थी चूहा मारने की दवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment