Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बहू ने सास की गला दबाकर हत्या की:पति से बोली- अम्मी को अटैक पड़ा; ननद से लड़ाई हुई तो मुंह से सच निकला

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा में बहू ने ही अपनी सास की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। फिर घरवालों के सामने साइलेंट अटैक की झूठी कहानी गढ़ दी। पहले घरवाले उसकी बातों में आ गए। उसकी कहानी को सच मानकर सास को दफना दिया। बाद में किसी बात को लेकर बहू और उसकी ननद में कहासुनी होने लगी। गुस्से में आकर बहू के मुंह से सच निकल गया। उसने कहा- जैसे तेरी मां को मारा, तुझे भी खत्म कर दूंगी। यह सुनकर घरवालों के पैरों के तले जमीन खिसक गई। वो पुलिस के पास पहुंचे। बहू के खिलाफ शिकायत की। हत्या की आंशका जताई। फिर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में पता चला कि महिला का गला घोंटा गया था। इस वजह से गले की हड्डी टूट गई थी। पुलिस ने पहले आरोपी बहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पड़ोस में रहने वाले चचेरे देवर से अफेयर और उसके साथ मिलकर हत्या की बात कबूली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया। मामला थाना राया क्षेत्र का है। 2 फोटो देखिए… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… अब पढ़िए बहू ने पुलिस को क्या-क्या बताया… 11 मार्च को पुलिस ने हिना को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया- उसका पड़ोस में रहने वाले लड़के आदिल से प्रेम संबंध थे। हत्या की वारदात को भी दोनों ने मिलकर अंजाम दिया था। हिना ने बताया कि उसका और आदिल का 2 साल से प्रेम संबंध था। पति और ससुर अक्सर बाहर रहते थे। घर पर अकेली बुजुर्ग सास थी। जब अनवरी घर पर नहीं होती या सो रही होती तो आदिल उससे मिलने आता था। 2 मार्च की रात को आदिल उसके साथ था। देर रात अनवरी की नींद खुल गई। उन्होंने आदिल और हिना को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पोल न खुल जाए इसलिए हिना और आदिल ने अनवरी रास्ते से हटाने का मंसूबा बनाया। दोनों ने अनवरी को पकड़ा और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आदिल अपने घर चला गया, जबकि हिना ने नोएडा अपने पति आमिर को फोन किया। साइलेंट अटैक से मौत की बात बताई। 6 साल पहले हुई थी आमिर की शादी आमिर का हाथरस के गांव कोटा कपूरा की रहने वाली हिना से 2020 में निकाह हुआ था। काम के सिलसिले में आमिर अपने पिता के साथ अक्सर बाहर रहता था। इस दौरान हिना का पड़ोस में रहने वाले चाचा के बेटे आदिल से अफेयर हो गया। आदिल गांव में ही रहकर खेती करता है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… फतेहपुर में एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं; पास में जहर की पुड़िया पड़ी थी फतेहपुर में मां-बेटे और देवर की एक कमरे में लाश मिली है। तीनों के गले पर घाव थे। हाथों की नस कटी हुई थी। पास में ही जहर की पुड़िया भी पड़ी थी। महिला के पति अपनी बेटी की ससुराल गए थे। बुधवार शाम जब घर लौटे तो मेन दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर गए तो देखा कि तीनों लोग खून से लथपथ पड़े थे। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran Threat: बैंक हमले के बाद मिडिल ईस्ट में टेंशन
    Next Article
    गाजीपुर की SDM के ड्राइवर की बेटी का सिलेक्शन नहीं:79वीं रैंक हिमाचल प्रदेश के IAS की पत्नी का; दोनों का नाम प्रियंका चौधरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment