Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में भगवान शंकर का वेश बनाकर मंदिर पहुंचा युवक:हाथ में डमरू और त्रिशूल लिए था, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए

    6 hours ago

    1

    0

    मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में सोमवार सुबह होली महोत्सव के दौरान एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। सुबह 5:30 बजे भगवान भोलेनाथ का स्वरूप धारण किए एक युवक मंदिर परिसर में पहुंचा, जिसने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। युवक ने जटाजूट, भस्म और रुद्र रूप धारण किया हुआ था, उसके हाथों में डमरू और त्रिशूल था। जैसे ही वह भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के लिए आगे बढ़ा, मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "राधे-राधे" के जयघोष से गूंज उठा। कई श्रद्धालुओं ने दंडवत प्रणाम कर उसका अभिवादन किया और इस क्षण को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। भोले बाबा के स्वरूप में आए युवक ने बताया कि वह प्रतीकात्मक रूप से कैलाश से ब्रजधाम में होली खेलने आया है। उसने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आत्मा को भक्ति के रंग में रंगने का एक अवसर है। युवक के अनुसार, यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा उसे विशेष शांति और आनंद प्रदान करती है। मंदिर के गोस्वामियों ने भी युवक को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित भक्तों ने इस घटना को शिव और कृष्ण भक्ति के एक विशेष मिलन के रूप में देखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:उन्नाव में 3 महीने पहले की थी लव मैरिज, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट की लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment