Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:उन्नाव में 3 महीने पहले की थी लव मैरिज, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के दही थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर मोहल्ले में सोमवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय खुशबू पत्नी पंकज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने बताया कि खुशबू ने करीब तीन महीने पहले पंकज से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वे दोनों शिवनगर में ही रह रहे थे। सोमवार सुबह खुशबू ने घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ने पर वह फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल दही थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतका के मायके पक्ष को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है, तो उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा के उर्स मेले में दंपती से मारपीट का VIDEO:दरगाह कमेटी के अध्यक्ष-सचिव पर धक्का-मुक्की का आरोप
    Next Article
    मथुरा में भगवान शंकर का वेश बनाकर मंदिर पहुंचा युवक:हाथ में डमरू और त्रिशूल लिए था, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment