Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध:मंदिर-मकान न देने की कसम ली, कहा- सरकार ने दबाव डालकर रजिस्ट्री कराई

    2 hours ago

    1

    0

    बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए कुछ लोग अपने मकान और जमीन की रजिस्ट्री कर दी है। वहीं, कुछ लोगों ने अब इसका विरोध शुरू कर दिया है। मंदिर के मुख्य द्वार पर गोस्वामी, स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने हाथ उठाकर कसम खाई कि वह किसी कीमत पर अपने मकान और मंदिर नहीं देंगे। विरोध कर रहे लोगों ने कहा- सरकार कुछ भूमाफियाओं द्वारा दबाव डालकर जबरदस्ती हमारे सैकड़ों साल पुराने मंदिरों और मकानों को छीनना चाहती है। दबाव में करवाई रजिस्ट्री प्रदर्शन करने पहुंचे सोहन लाल मिश्र ने कहा- सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि यदि कॉरिडोर बनता है तो बिहारी जी के कोष से रकम दी जाएगी और बिहारी जी मंदिर के निमित्त ही रजिस्ट्री होगी। फिर यह सरकार, प्रशासन अपने नाम रजिस्ट्री कैसे करवा सकता है और कहां से धन दे रहा है। यह सब जो रजिस्ट्री हुई हैं, यह सब अवैध हैं और दबाब डालकर करवाई गई हैं। गुमराह कर दिखाई जा रही भीड़ राधा मिश्रा ने कहा कि प्रशासन जनता के बीच में भ्रम की स्थिति पैदा करके बाकी अन्य लोगों को भी दबाव में लेने की कोशिश कर रहा है। शशि पहलवान खोआ वालों ने कहा कि एक दर्शनार्थी जूते चप्पल लेने को दो बार घूमकर मंदिर आता है और इससे प्रशासन भीड़ का अतिरिक्त दबाव बनाकर ज़बरदस्ती भीड़ दिखाता है। ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करके सरकार इस दबाव को कम कर सकती है। यह रहे मौजूद प्रदर्शन करने वालों में बृजेन्द्र गोस्वामी, देव गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, रेनू गोस्वामी, अलौकिक गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, सोमनाथ गोस्वामी, रुक्मणि रमन गोस्वामी, दीपक पाराशर, गोविन्द खंडेलवाल, वैभव सिद्ध आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने हाथ उठाकर कसम ली कि कोई भी अपना मकान और मंदिर नहीं देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या से पहले आर्केस्ट्रा डांसर ने बॉर्डर-2 फिल्म देखी:सिरसा में बेटे संग गई थी; रूम आकर बॉयफ्रेंड से दूसरे युवक को लेकर झगड़ा हुआ
    Next Article
    होली पर रेलवे चलाएगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन:गोमतीनगर से खातीपुरा के लिए 3 मार्च से शुरू होगा संचलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment