Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी:CCTV की DVR भी ले गए चोर, वैष्णो देवी दर्शन करने गया था परिवार

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा के फरह में शनिवार रात चोरों ने फर्नीचर कारोबारी के घर से 5 लाख 65 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोर घर में लगे CCTV कैमरे की DVR भी ले गए। कारोबारी नरेंद्र गोयल परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। चोरी की वारदात थाने से महज 500 मीटर दूर हुई। पीछे से छत पर चढ़कर घुसे चोर नरेंद्र गोयल के मकान के नीचे फर्नीचर का शोरूम है और ऊपर परिवार रहता है। शनिवार रात चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़कर अंदर घुसे। इसके बाद अलमारी के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। चोर एक सोने की नथ, चार चूड़ियां, दो अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, 13 ग्राम की सोने की चेन और चांदी की तीन जोड़ी पायल ले गए। पहचान छिपाने के लिए CCTV कैमरे की DVR भी चोरी कर ली। पुलिस जांच में जुटी थाने से 500 मीटर दूर चोरी होने से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में नवरात्र शुरू, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:मां शैलपुत्री की पूजा कर मांगी मन्नतें, घरों में भी हुई घट स्थापना
    Next Article
    संतकबीरनगर में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़:मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आईं, शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना से पूरी होंगी मुरादें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment