Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के महंत को पाकिस्तान से धमकी:कॉल करके कहा-पीछे हट जाओ, नहीं तो समाधि बना देंगे; कार सेवा का ऐलान किया था

    12 hours ago

    1

    0

    मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप बनी मस्जिद पर 6 दिसंबर को कार सेवा का ऐलान करने वाले संत सच्चिदानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत के वॉट्सऐप पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल की गई। कॉल करने वाले ने कार सेवा के ऐलान से पीछे हटने की चेतावनी देते हुए कहा- नहीं तो आपकी समाधि बना देंगे। संत के मुताबिक, पहले +92 से शुरू होने वाले नंबर से मिस कॉल आई। करीब 10 मिनट बाद इसी नंबर से दो बार कॉल की गई। इसके अलावा धमकी भरे ऑडियो भी भेजे गए। संत ने कहा कि वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और मामले की जानकारी पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई कराएंगे। पहले मिस कॉल, फिर दो बार आया फोन करीब 47 सेकंड के एक ऑडियो में संत सच्चिदानंद महाराज को कार सेवा और रैली से पीछे हटने के लिए कहा गया। ऑडियो में धमकी देने वाला कहता है- अगर पीछे नहीं हटे तो आपके साथ आने वाले साधु-संत भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। बात नहीं मानने पर तेरी ‘समाधि वहीं बना दी जाएगी। मैं जिनको टारगेट करता हूं, उसकी पूरी डिटेल्स निकालकर मारता हूं। इसके बाद करीब 22 सेकंड का एक और ऑडियो भेजा गया। इसमें भी संत सच्चिदानंद महाराज को ढूंढकर मारने और कार सेवा के कार्यक्रम से दूर रहने की धमकी दी गई। संत बोले- धमकियों से डरने वाले नहीं संत सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि उन्हें धमकी मिली है और इसकी जानकारी पुलिस को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और मामले में कानूनी कार्रवाई कराएंगे। फिलहाल पुलिस की ओर से धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान या पाकिस्तान के नंबर से कॉल किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही धमकी देने वाले और कॉल के स्रोत के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब जानिए क्या है मामला? 6 दिसंबर को कार सेवा का ऐलान संत सच्चिदानंद महाराज ने 9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप बनी मस्जिद को लेकर कार सेवा का ऐलान किया था। हालांकि सावन माह होने के कारण उस समय कार सेवा के बजाय शिला पूजन और साधु-संतों के साथ बैठक की गई। इसी बैठक में 6 दिसंबर को कार सेवा करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद संत देशभर के साधु-संतों और धर्माचार्यों से संपर्क कर रहे हैं। वह कार सेवा को लेकर लगातार बैठकें भी कर रहे हैं। 4 जुलाई को भी किया था कार सेवा का ऐलान इससे पहले संत सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को ‘एक धक्का और दो’ का नारा देते हुए 9 अगस्त को कार सेवा का ऐलान किया था। इसके समर्थन में उन्होंने 12 जुलाई को हरिद्वार के वात्सल्य गंगा आश्रम में साध्वी ऋतंभरा से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में न्यायालय समेत कई स्तरों पर प्रयास किए गए, लेकिन समाधान नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने कार सेवा का फैसला लिया। कार सेवा के ऐलान के बाद पुलिस ने संत सच्चिदानंद महाराज समेत ब्रज के कई संतों, साध्वियों और धर्माचार्यों को नोटिस जारी किए थे। न्यायालय में केस को उलझाने का आरोप संत सच्चिदानंद महाराज ने आरोप लगाया था कि न्यायालय में मुस्लिम पक्ष केस को उलझा रहा है। उनका कहना था कि पूजा स्थल अधिनियम, 1991 (Places of Worship Act) का हवाला देकर सुनवाई में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले की रोजाना सुनवाई की मांग भी की थी। उनका दावा है कि 1968 के समझौते का हवाला दिया जा रहा है, जबकि जिन लोगों के साथ यह समझौता हुआ था, वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा कि मामले को सिर्फ उलझाया जा रहा है और इसी वजह से कार सेवा का ऐलान करना पड़ा। वृंदावन-राधाकुंड रोड पर बना है आश्रम संत सच्चिदानंद महाराज का चित्रगुप्त पीठ आश्रम वृंदावन-राधाकुंड रोड पर स्थित है। यह वृंदावन से करीब 20 किलोमीटर दूर जुलहैंडी गांव से कोन्हाई गांव जाने वाले रास्ते पर करीब एक किलोमीटर अंदर बना है। करीब 6 बीघा में बने आश्रम में दो गेट हैं। पहले गेट से अंदर जाने पर पूजा स्थल, संत का कमरा, रसोई और अन्य व्यवस्थाएं हैं। -------------- ये भी पढ़ें- करोड़पति कारोबारी की हत्यारोपी बहू रील्स की शौकीन: मां के जेल जाने से बेचैन 5 साल का बेटा, बर्थडे पर दादू ने दिया था आखिरी सरप्राइज गिफ्ट कानपुर में बंदिशों से छुटकारा पाने की चाहत में बहू ने करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या कर दी। आरोपी बहू अब जेल में है। पूरे परिवार का लाडला उसका 5 साल का बेटा मां शालू के जेल जाने के बाद से गुमसुम है। वह न ही ढंग से खाना खा रहा है और न ही चैन की नींद सो रहा है। रात में सोते समय अचानक डर कर उठ जाता है। मां को बुलाता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती भतीजे पर भड़कीं, फिर पार्टी से निकाला:कहा- आकाश को पार्टी से ज्यादा ससुर प्रिय, डबल माइंड हो गए; समधी ने संन्यास में देरी की
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में बच्ची को कुचलने वाली बोलेरो का CCTV:DSTO अधिकारी बृजेंद्र यादव चला रहे थे गाड़ी, हादसे के बाद मां बेहोश होकर गिरी; अब तक केस नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment