Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में बच्ची को कुचलने वाली बोलेरो का CCTV:DSTO अधिकारी बृजेंद्र यादव चला रहे थे गाड़ी, हादसे के बाद मां बेहोश होकर गिरी; अब तक केस नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर सीडीओ आवास के सामने 3 साल की एक मासूम की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में जिला सांख्यिकी अधिकारी (DSTO) बृजेंद्र यादव बोलेरो चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अंशिका अपनी मां के साथ सड़क पर कुछ उठाने के लिए झुकती दिखाई देती है। इसी दौरान बोलेरो आगे बढ़ती है और बच्ची उसकी चपेट में आ जाती है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बोलेरो की चपेट में आने के बाद अंशिका सड़क पर गिर जाती है। डीएसटीओ बृजेंद्र यादव गाड़ी से नीचे उतरते हैं। इसी दौरान बच्ची की मां दौड़कर उसके पास पहुंचती है और बेटी को पहिए के नीचे दबा देखकर बेहोश होकर सड़क पर गिर जाती है। इसके बाद डीएसटीओ दोबारा बोलेरो में बैठते हैं और गाड़ी को सीडीओ आवास परिसर के अंदर ले जाते हुए दिखाई देते हैं। 6 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम मां के साथ मोबाइल बनवाने आई थी महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बेलसर गांव के रहने वाले कमलेश (30) खेती किसानी करते हैं। वह अपनी पत्नी सुमन (27), अंशिका (3), छोटी (1) के साथ रहते हैं। 6 सितंबर को सुमन अपने दोनों बच्चों अंशिका और छोटू के साथ मोबाइल ठीक कराने नौगढ़ बाजार आई थी। तीनों बृजनंदनगंज टेंपो से नौगढ़ पहुंचे थे। सुमन, अपने बेटे छोटू को गोद में लेकर उतरती है, जबकि अंशिका खुद टेंपो से नीचे उतरती है। इसके बाद वह अपनी मां के पीछे-पीछे चलने लगती है। अंशिका अपनी मां से तीन-चार कदम ही पीछे थी। तीनों सीडीओ आवास के सामने पहुंचते हैं और इसी दौरान अंशिका सड़क से कुछ उठाने के लिए बैठ जाती है। वह सड़क से कुछ उठा ही रही होती है कि एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी पीछे से आती और अंशिका को कुचल देती है। बोलेरो की ड्राइविंग सीट पर जिला सांख्यिकी अधिकारी (DSTO) बृजेंद्र यादव दिखाई दे रहे हैं। हादसा होते ही गाड़ी रुकती है और बृजेंद्र यादव बोलेरो से नीचे उतरते हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। मासूम के गले से चीख नहीं निकली, मां गोद में लेकर बेहोश गाड़ी की नीचे दबने की वजह से अंशिका के गले से चीख तक नहीं निकली। सीडीओ आवास के गेट पर तैनात सिपाही और लोग हादसे को देखकर दौड़ते हैं। अंशिका की मां भी बेटी को देखने जैसे ही मुड़ी उसे पलभर के लिए कुछ समझ नहीं आया। वह अपनी बेटी को गाड़ी के नीचे से निकालती है और उसे गोद में लेती है। बेटी को गोद में लेते ही वह बेहोश होकर गिर जाती है। DSTO गाड़ी लेकर सीधे SDO आवास में चले गए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इसी बीच बृजेंद्र यादव दोबारा बोलेरो में बैठते हैं और गाड़ी को सड़क पर छोड़ने के बजाय वह उसे CDO आवास परिसर के अंदर लेकर चल जाते हैं। डीएसटीओ बोले- पीड़ित पक्ष से उनकी बात हो चुकी है जब इस संबंध में डीएसटीओ बृजेंद्र यादव से सवाल किया गया कि CCTV फुटेज में वह खुद बोलेरो चलाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनकी गाड़ी की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई, तो उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से उनकी बात हो चुकी है। घटना को लेकर उन्होंने कहा- घटना जैसे होती है, वैसे हो गई। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बरेली में खेलते-खेलते नाले में गिरा मासूम, मौत:परिवार का इकलौता बेटा था; मां रो-रोकर बेहोश, कह रही- लल्ला वापस ला दो बरेली में 2 साल के मासूम बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। मां किचन में खाना बना रही थी और पिता सो रहे थे। खेलते-खेलते सुनील घर के सामने बने खुले नाले में गिर गया। मां जब बाहर देखने आई तो सुनील दिखाई नहीं दिया। उसने पति को जगाया। आस-पड़ोस में पूछताछ शुरू की। जब कहीं कोई खबर नहीं मिली, तो पड़ोसियों के साथ मिलकर बच्चे को तलाशने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में चित्रगुप्त पीठ के महंत को पाकिस्तान से धमकी:कॉल करके कहा-पीछे हट जाओ, नहीं तो समाधि बना देंगे; कार सेवा का ऐलान किया था
    Next Article
    लखनऊ में कपल ने एक फंदे पर लटककर दी जान:हरदोई से आकर गेस्ट हाउस में 18 दिन से रुके थे, शादी का सर्टिफिकेट मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment