Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा पुलिस की साइबर ठगों के खिलाफ कार्यवाही:देवसेरस के बाद शेरगढ़ इलाके में दी दविश, 45 से ज्यादा साइबर ठगों को लिया हिरासत में

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा पुलिस साइबर ठगों के खिलाफ लागतार कार्यवाही में जुटी हुई है। रविवार की सुबह मथुरा पुलिस का अमला एसपी देहात के नेतृत्व में थाना शेरगढ़ क्षेत्र के विख्यात गांव विश्मभरा और जांघवली पहुंचा। जहां पुलिस ने साइबर ठगों के घरों पर छापे मारे। पुलिस ने यहां से 35 से ज्यादा ठगों को हिरासत में लिया। कई ठग पुलिस की दविश को देखकर भाग गए। रविवार सुबह पहुंची पुलिस शेरगढ़ क्षेत्र के गांव विशंभरा और जांघवली में रविवार की सुबह जब मथुरा पुलिस का भारी भरकम अमला पहुंचा तो हड़कंप मच गया। साइबर फ्रॉड का काम करने वाले भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने अपराधियों के घरों पर दविश दी। जहां से 35 से ज्यादा साइबर ठगों को हिरासत में लिया गया। साइबर ठगी की मिल रही थी शिकायत पुलिस को सूचना मिल रही थी कि गोवर्धन क्षेत्र के ही नहीं शेरगढ़ क्षेत्र के गांव से भी साइबर ठगी की जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस ने एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में रविवार की सुबह करीब 10 से ज्यादा पुलिस थानों की फोर्स के साथ छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। इसके अलावा बाइक, फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस शेरगढ़ थाना लाकर सभी से पूछताछ कर रही है। खबर अपडेट हो रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिल भारतीय संत-समिति ने किया कोर्ट के फैसले का समर्थन:महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती बोले - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रकरण में अब होगा दूध का दूध और पानी का पानी
    Next Article
    कानपुर के युवक का शव अजमेर में फांसी पर मिला:परिजन बोले- हत्या हुई, बर्तन कारोबारी ने 21 दिन काम कराया, फिर 30 हजार का कर्ज बता दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment