Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के युवक का शव अजमेर में फांसी पर मिला:परिजन बोले- हत्या हुई, बर्तन कारोबारी ने 21 दिन काम कराया, फिर 30 हजार का कर्ज बता दिया

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कबाड़ी के बेटे का शव राजस्थान के अजमेर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात शव कानपुर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए अजमेर के एक बर्तन कारोबारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान जाजमऊ के गौशाला निवासी इश्तियाक (18) पुत्र मुख्तार अहमद के रूप में हुई है। मुख्तार कबाड़ की फेरी लगाते हैं। परिवार में पत्नी मोना और चार अन्य बच्चे हैं। मां मोना के मुताबिक, मोहल्ले का शाकिर जनवरी में इश्तियाक और अमन को राजस्थान के अजमेर स्थित दिल्ली गेट पर बर्तन की फेरी लगवाने के लिए ले गया था। इश्तियाक ने करीब 21 दिन तक काम किया। इसके बाद वहां के बर्तन कारोबारी रेशमा और उनके पति शकील अहमद उर्फ मिर्ची ने उस पर 30 हजार रुपए का कर्ज होने की बात कह दी। 3 तस्वीरें देखिए- कहा था- वापस नहीं आने दे रहे, खाना भी नहीं दे रहे परिजनों के अनुसार 19 जनवरी की रात इश्तियाक ने पिता मुख्तार को फोन कर बताया कि उस पर 30 हजार रुपए का कर्ज बताया जा रहा है और उसे वापस नहीं भेजा जा रहा। उसने यह भी कहा कि उसे ठीक से खाना नहीं दिया जा रहा और कमरे में बंद रखा जा रहा है। पिता ने उसे आश्वस्त किया कि वह घर लौट आए, पैसे की व्यवस्था कर दी जाएगी। आरोप है कि फोन करने के करीब 10 मिनट बाद ही सूचना मिली कि इश्तियाक का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला है। आरोपियों ने ढाई लाख में समझौते का दबाव बनाया मां मोना ने आरोप लगाया कि बर्तन कारोबारी उनके दूर के रिश्तेदार हैं। उनका कहना है कि बेटे की मौत के बाद से कारोबारी पक्ष की ओर से ढाई लाख रुपये में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।मोना ने साफ कहा, “हमें रुपए नहीं, इंसाफ चाहिए।” मामले में अजमेर के थाना गंज पुलिस ने बर्तन कारोबारी रेशमा की तहरीर पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। शनिवार देर रात शव कानपुर लाया गया। रविवार को इश्तियाक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा पुलिस की साइबर ठगों के खिलाफ कार्यवाही:देवसेरस के बाद शेरगढ़ इलाके में दी दविश, 45 से ज्यादा साइबर ठगों को लिया हिरासत में
    Next Article
    बदायूं में आधार पर नाम देखते टोपी उतारने को कहा:लात-घूसों से बुजुर्ग को पीटने लगे, पुलिस ने 6ठवें दिन कराया मेडिकोलीगल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment