Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-वृंदावन में यमुना उफनाई, परिक्रमा मार्ग जलमग्न:घाटों की सीढ़ियां डूबीं, कानपुर में मंदिर में घुसा पानी; 52 शहरों में बारिश का अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। मथुरा में यमुना नदी का पानी घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। वृंदावन में केशीघाट पर परिक्रमा मार्ग डूब गया है। भक्त एक फीट पानी में उतरकर परिक्रमा लगा रहे हैं। कानपुर शहर से 25 किलोमीटर दूर गंगा घाट के किनारे ब्रह्मावर्त घाट पर 'ब्रह्मा की खूंटी' मंदिर में खूंटी डूब गई है। काशी में गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों को जोड़ने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। इससे उनका आपस में संपर्क टूट गया है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधा से ज्यादा डूब गया है। सिर्फ गुंबद ही नजर आ रहा है। फर्रुखाबाद में 36 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बिजनौर में पिछले 11 दिनों से गंगा का पानी स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। 12 गांवों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर जाने को मजबूर हैं। दोनों की जिलों के ग्रामीण इलाकों में नावें चल रही हैं। लोगों को ट्रैक्टर और बैलगाड़ी के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। रविवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत ज्यादातर शहरों में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। हालांकि, बीच-बीच में बादल छा रहे हैं। ठंडी हवा चलने की वजह से गर्मी नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 52 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ललितपुर और सोनभद्र समेत 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी यूपी और उसके आसपास बने हवा के दबाव की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। अब बंगाल की खाड़ी के पास एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो आगे बढ़ेगा। इससे आने वाले 4 दिनों में मानसूनी सिस्टम और मजबूत होगा। इससे खासकर दक्षिण यूपी के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी नारायणानंद तीर्थ को मिली जान से मारने की धमकी:आरोपी बोला- तू बहुत बड़ा धर्म प्रचारक बन रहा है, जान से मार दिया जाएगा
    Next Article
    MLA सुरेन्द्र मैथानी का जलभराव पर फूटा गुस्सा:बोले- नगर निगम की तरफ से लापरवाही हो रही, कानपुर के ड्रेनेज सिस्टम का बनें नक्शा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment