Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ के घोसी-मधुबन में खेत जलमग्न:सरयू का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों एकड़ फसलें डूबीं, चारे का संकट

    8 hours ago

    1

    0

    सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। घोसी और मधुबन तहसील क्षेत्र में धान और गन्ने की फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है। जलभराव वाले इलाकों में जहरीले जीव-जंतुओं का डर भी सता रहा है। हालांकि, अभी तक बाढ़ का पानी गांवों की आबादी में नहीं घुसा है। लेकिन दोहरीघाट कस्बे के निचले हिस्सों और गांवों के सिवान (मैदानी इलाकों) में पानी पहुंच गया है। इससे कई संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं। मधुबन तहसील के दुबारी क्षेत्र में भी आधा दर्जन गांवों के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। धूसपुरवा में बसाए गए कटान पीड़ितों की झोपड़ियां भी बाढ़ के पानी से घिर गई हैं। हालांकि, अभी झोपड़ियों के अंदर पानी नहीं घुसा है। संपर्क मार्गों पर पानी भरने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की नजर लगातार नदी और पानी के बढ़ते फैलाव पर टिकी है। इस समय सैकड़ों एकड़ फसल बाढ़ के पानी में डूबी हुई है। चिउंटीडांड़, रामनगर, सरहरा, नईबाजार, धनौली रामपुर, गौरीडीह, उसरा, गोधनी, बीबीपुर और रोशनपुर जैसे गांवों के खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है। किसान अब फसल बचाने के साथ-साथ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था को लेकर भी चिंतित हैं। ग्रामीणों को डर है कि अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो इसका असर घरों, संपर्क मार्गों और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ेगा। अभी गांव की आबादी सुरक्षित है, जिससे लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। लेकिन उनकी नजरें लगातार नदी के जलस्तर पर बनी हुई हैं। किसानों के लिए यह फसल सिर्फ अनाज नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीद है, जिस पर उनकी लागत और मेहनत टिकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अवैध नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत:पीएचसी प्रभारी ने संचालकों पर कार्रवाई की मांग की, आशा बहू गिरफ्तार
    Next Article
    चिटफंड घोटाले की जांच EOW को हो सकती है ट्रांसफर:बदायूं पुलिस को अब तक 25-30 करोड़ की धोखाधड़ी के सबूत मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment