Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में अवैध नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत:पीएचसी प्रभारी ने संचालकों पर कार्रवाई की मांग की, आशा बहू गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    बीघापुर पीएचसी प्रभारी ने एक नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। यह शिकायत बीघापुर में एक अवैध नर्सिंगहोम में प्रसूता की मौत के मामले में की गई है। प्रभारी ने अवैध अस्पताल पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास 'न्यू मां हॉस्पिटल' नाम का यह नर्सिंगहोम छह महीने पहले सील कर दिया गया था। निजी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज पांडेय ने इसे सील किया था। इसके बावजूद, संचालक दीपक और शिवेंद्र चुपचाप अस्पताल चलाते रहे। रविवार को खरही रामपुर निवासी प्रसूता बिट्टो की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने संचालकों दीपक, शिवेंद्र और आशा बहू सुशीला के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने आशा बहू सुशीला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, दोनों संचालक अभी तक फरार हैं। अब एसीएमओ के निर्देश पर बीघापुर पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने कोतवाली में एक और शिकायत दी है। इसमें बिना पंजीकरण के अस्पताल चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाल अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1.80 करोड़ की ठगी में 55 से ज्यादा खाते शामिल:35 खाते अभी भी रडार पर, 24 लाख की रकम तीसरी-चौथी लेयर में फंसी
    Next Article
    मऊ के घोसी-मधुबन में खेत जलमग्न:सरयू का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों एकड़ फसलें डूबीं, चारे का संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment