Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में AAP ने बिजली संकट को लेकर किया प्रदर्शन:राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जनपद में व्याप्त बिजली संकट, अघोषित कटौती, महंगी दरों और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता इं. मगेन्द्र कुमार को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने इस दौरान कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मऊ जनपद से प्रदेश को ऊर्जा मंत्री मिलने के बावजूद आम जनता को बिजली संकट और विभागीय समस्याओं से राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली बिलों में गड़बड़ी, गलत बिलिंग और स्मार्ट मीटर को लेकर जनता लगातार शिकायत कर रही है, लेकिन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पार्टी ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में असंतोष है, इसके बावजूद इसे जबरन लगाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि यदि विभाग जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। विक्रम जीत सिंह ने कहा कि घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे किसानों की सिंचाई, व्यापारिक गतिविधियां और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार करने और जनता को राहत देने की मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और व्यापक करेगी। कार्यक्रम में अविनाश सिंह ‘लाला’, अवधेश मौर्य, मनोज कुमार, सुभाष यादव, अरमान खान समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कवि सम्मेलन में नौचंदी के मंच पर आएंगे संतोष आनंद:अनामिका जैन अंबर ने दी जानकारी, हास्य और ओज के कई चर्चित कवि होंगे शामिल
    Next Article
    मेरठ में खुला सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी का 'कारीगरी':हर डिश के पीछे होगी एक कहानी, शेफ बोले- सिर्फ स्वाद नहीं, यादें परोसेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment