Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कवि सम्मेलन में नौचंदी के मंच पर आएंगे संतोष आनंद:अनामिका जैन अंबर ने दी जानकारी, हास्य और ओज के कई चर्चित कवि होंगे शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    प्रांतीय मेला नौचंदी में शनिवार को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले कवियों की जानकारी साझा की गई। कवि सम्मेलन की संयोजिका डॉ. अनामिका जैन अंबर ने बताया कि इस बार का आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष होने वाला है, क्योंकि इसमें हिंदी साहित्य की कई प्रतिष्ठित हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार एवं कवि संतोष आनंद कवि सम्मेलन में विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संतोष आनंद ने अपनी रचनाओं और गीतों के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका कविता और साहित्य के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. अनामिका जैन अंबर ने बताया कि कवि सम्मेलन में लॉफ्टर चैम्पियन सरदार प्रताप फौजदार, राष्ट्रपति सम्मानित कवि डॉ. आदित्य जैन, राजस्थानी हास्य कवि पार्थ नवीन, डॉ. शिखा दीप्ति तथा प्रतापगढ़ की कवयित्री प्रीति पांडेय भी शामिल होंगी। कार्यक्रम का संचालन क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन करेंगे। आयोजकों का कहना है कि नौचंदी मेले की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष कवि सम्मेलन आयोजित किया जाता है और इस बार भी बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर करेंगे, जबकि दीप प्रज्ज्वलन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. अनामिका जैन अंबर ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर सौरभ जैन सुमन, उमंग गोयल, अमन जैन, मनमोहन भल्ला समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में रोहता रोड पर जलभराव:नाराज जनता ने सोशल मीडिया पर विधायक को घेरा, 4 साल में एक भी दौरा न करने का आरोप
    Next Article
    मऊ में AAP ने बिजली संकट को लेकर किया प्रदर्शन:राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment