Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

    2 hours ago

    1

    0

    मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा में रविवार से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ‘मिशन-2028’ की रणनीति के साथ युवा पीढ़ी (जेन-जी) तक पहुंच बनाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में दिल्ली और मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं के प्रदर्शनों को देखते हुए भाजपा ‘जेन-जी’ के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके तहत युवाओं से संवाद स्थापित करने और उनकी प्राथमिकताओं को समझने की रणनीति तैयार की जाएगी।बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, संगठन विस्तार, प्रशिक्षण, आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा होगी। भाजपा की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कार्यसमिति में संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त और प्रभावी बनाने के साथ आगामी कार्ययोजना पर व्यापक मंथन किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।पार्टी नेताओं के अनुसार, बैठक में विशेष रूप से युवाओं से जुड़ी योजनाओं और उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। नेताओं का मानना है कि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं की चिंताओं को समझना और उनके साथ बेहतर संवाद स्थापित करना जरूरी है। पार्टी नेताओं ने बताया कि दतिया विधानसभा सीट के हालिया उपचुनाव में भाजपा की हार के कारणों में युवाओं की नाराजगी को भी एक वजह माना गया था।इसके अलावा उज्जैन में छात्रों के आंदोलन समेत राज्य के अन्य हिस्सों में शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर हुए प्रदर्शनों ने भी पार्टी का ध्यान आकर्षित किया है। ‘जेन-जी’ उस पीढ़ी को कहा जाता है, जिसका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। यह वर्ग तकनीक, इंटरनेट और सोशल मीडिया के साथ बड़ा हुआ है।भाजपा के आधिकारिक बयान के मुताबिक, बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा के अलावा ‘समरसता का संकल्प’ और ‘विकसित भारत 2047’ जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बूथ सशक्तीकरण पर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक संगठन की आगामी दिशा और कार्ययोजना तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment