Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा एक्सप्रेस का ट्रैफिक लोड कम करेगा 45 मीटर रोड:तीन स्थानों पर 2.5 एकड़ जमीन जल्द होगी अधिग्रहीत, पुश्ता रोड की 20 करोड़ से रि-सर्फेसिंग

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा एक्सप्रेस वे के दोनों ओर की 45 मीटर चौड़ी रोड एक्सप्रेस वे पर वाहनों का लोड कम करेगी। इसे एक्सप्रेस के बैकअप कारिडोर के रुप में विकसित किया जा रहा है। इसका अधिकांश हिस्सा बना हुआ है। तीन स्थानों पर 74 मीटर, 75 मीटर और 81.5 मीटर के गैप है। इस कारण यह सड़क निरंतर रूप से उपयोग में नहीं है। ये रुकावट सेक्टर 163 और 167 के बीच हैं। इनकी कुल भूमि 2.5 एकड़ है। इन रुकावटों की वजह से सेक्टर 150, 151, 152, 153, 155, 163, 167, 135 और 168 के निवासी इस रोड का एंड टू एंड इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। मजबूरी में एक्सप्रेसवे पर चढ़ते हैं, जिससे भीड़ और बढ़ती है। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। इन पैच को जल्द समाधान निकालकर जमीन ली जाएगी। ताकि कोरिडोर को पूरा किया जा सके। ये रोड बनेगी एक्सप्रेस वे की लाइफ लाइन अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर बढ़ते ट्रैफिक लोड के मद्देनज़र सर्विस लेन और सेक्टर रोड को “प्लान-बी कॉरिडोर” के रूप में तैयार करना जरूरी है। डीएनडी, चिल्ला, कालिंदी कुंज और आंतरिक सड़कों से बढ़ते वॉल्यूम, और एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद आने वाला अतिरिक्त दबाव इन सबके चलते समानांतर मार्ग की आवश्यकता और अधिक अहम हो गई है। ये एक्सप्रेस वे की लाइफ लाइन बनेगी। प्राथमिकता के आधार पर होगी चालू प्राधिकरण के अनुसार फिलहाल प्राथमिकता 45 मीटर सेक्टर रोड को मजबूत कर लगातार चालू करने की है, ताकि जरूरत पड़ने पर यातायात को यहां मोड़ा जा सके। लंबे समय के लिए पैरेलल एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव अभी भी पाइपलाइन में है, लेकिन यह राज्य और केंद्र की मंजूरी पर निर्भर करेगा। तब तक, यही सेक्टर रोड नोएडा का प्रमुख बैकअप रूट बनेगी। पुश्ता रोड की होगी रि-सर्फेसिंग नोएडा के पुश्ता रोड की रि-सर्फेसिंग की जाएगी। करीब 11.5 किमी लंबी रोड चार लेन की है। यहां से यातायात होता है। ये रोड भी एक्सप्रेस वे का एक प्रकार से बैकअप है। इसके लिए 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सिचाईं विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है साथ ही पैसा भी प्राधिकरण के देगा। जिसके बाद प्राधिकरण इस रोड की रि-सर्फेसिंग कराएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे चार लोग:बच्चे-बुजुर्ग और महिला को हुई घुटन, परिजनों ने किया हंगामा
    Next Article
    ‘मेरे पति की मौत के जिम्मेदार अफसरों को जेल भेजो’:झांसी में पत्नी बोली- वो क्लर्क थे, फर्जी साइन न करने पर कचरा की गाड़ी गिनने में लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment