Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के गांव में परखेंगे इमारतों की मजबूती:निर्माण के बाद देनी होगी स्ट्रेचरल सेफ्टी रिपोर्ट, यूनिफाइड पॉलिसी में जोड़ा गया क्लॉज

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा के गांवों में बनी और निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा को लेकर प्राधिकरण अब सख्ती करने जा रहा है। इन इमारतों के लिए स्ट्रक्चरल सेफ्टी रिपोर्ट अनिवार्य करने की तैयारी है। इसके लिए शासन को भेजी गई यूनिफाइड पॉलिसी में विशेष प्रावधान जोड़ा गया है। हालांकि यूनिफाइड पॉलिसी मुख्य रूप से इंडस्ट्री से जुड़ी है, लेकिन ग्रामीण आबादी की सुरक्षा को देखते हुए इसमें गांवों की इमारतों की संरचनात्मक सुरक्षा को भी शामिल किया गया है। शासन की मंजूरी के बाद लागू होगी व्यवस्था नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि यूनिफाइड पॉलिसी में ग्रामीण क्षेत्रों की इमारतों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी को लेकर प्रावधान किया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। दिल्ली में इमारत गिरने की घटना के बाद नोएडा के गांवों में भी जर्जर और असुरक्षित इमारतों का सर्वे कराया जा रहा है। प्राधिकरण की टीमें ऐसी इमारतों को चिन्हित कर रही हैं। जिन भवनों को असुरक्षित पाया जा रहा है, वहां नोटिस भी चस्पा किए जा रहे हैं। नक्शा नीति लागू, लेकिन सुरक्षा पर सवाल नोएडा के गांवों में प्राधिकरण की नक्शा नीति लागू है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में निर्माण होने के कारण भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा का मुद्दा सामने आता रहा है। कई गांवों में सीमित जगह पर बहुमंजिला इमारतें खड़ी हो गई हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद गांवों में पहले से बनी और निर्माणाधीन इमारतों की स्ट्रक्चरल सेफ्टी जांच का रास्ता साफ हो जाएगा। स्ट्रक्चरल सेफ्टी रिपोर्ट के जरिए यह देखा जाएगा कि भवन निर्माण मानकों के अनुरूप है और संरचनात्मक रूप से सुरक्षित है या नहीं। इन गांवों में बड़ी संख्या में बहुमंजिला निर्माण सर्फाबाद, भंगेल, सलारपुर, बरौला समेत नोएडा के कई गांवों में बड़ी संख्या में बहुमंजिला इमारतें बनी हुई हैं। कई जगह नए भवनों का निर्माण भी जारी है। ऐसे में प्राधिकरण की प्रस्तावित स्ट्रक्चरल सेफ्टी व्यवस्था इन इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 8 बकरियां चोरी करने वाले गिरफ्तार:6 बकरियां बेचकर शराब पी, कार में पेट्रोल भरवाया
    Next Article
    पिपराइच में शैक्षिक महासंघ कार्यकारिणी:डॉ. चंद्रभान बने नए ब्लॉक अध्यक्ष; शिक्षक हित, शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment