Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा किंग्स ने काशी रुद्रास को 5 विकेट से हराया:89 रन का लक्ष्य 14.2 ओवर में चेज किया, कार्तिक सिद्धू बने मैन ऑफ द मैच

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में यूपी टी-20 लीग के आखिरी मैच में नोएडा किंग्स ने काशी रुद्रास को 5 विकेट से हरा दिया। काशी रुद्रास की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा किंग्स ने 14.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 90 रन बना लिए और मैच जीत लिया। नोएडा की जीत में कार्तिक सिद्धू का अहम योगदान रहा। उन्होंने 3 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। डीजीपी ने कराई मैच की शुरुआत दूसरी जीत के साथ नोएडा किंग्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि काशी लगातार चौथी हार के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नोएडा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण (आईपीएस) ने टॉस कराकर और पारंपरिक रूप से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजनों से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊर्जा मिल रही है। साथ ही, स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। काशी की खराब शुरुआत पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। काशी की ओर से साहब युवराज सिंह खाता भी नहीं खोल सके और तीसरे ओवर में कुणाल त्यागी की गेंद पर बॉबी यादव को कैच थमा बैठे। विराट जायसवाल 13 ही रन बना सके। टीम का तीसरा विकेट अभिषेक गोस्वामी (15) के रुप में पांचवें ओवर में गिरा, जिन्हें प्रशांत वीर की गेंद पर आदित्य शर्मा ने स्टंप किया। कप्तान करन शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। उपेन्द्र यादव ने 15 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कार्तिक सिद्धू ने प्रशांत वीर के हाथों कैच करा दिया।नोएडा किंग्स की ओर से कार्तिक सिद्धू ने 3.3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शिवा सिंह ने चार ओवर में 14 रन जबकि वंश ने तीन ओवर में आठ रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह काशी रुद्रास की पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। अनिवेश ने खेली नाबाद पारी नोएडा किंग्स ने 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने अपने शीर्ष दो बल्लेबाजों के विकेट 6 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी और माधव कौशिक खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आदित्य शर्मा ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर पारी को संभाला। बॉबी यादव 10 रन और रवि सिंह 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। ऐसे में अनिवेश चौधरी ने 43 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से नाबाद 31 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में विवाहिता ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई:घरेलू विवाद के बाद गंभीर रूप से झुलसी, हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    गारमेंट की थोक दुकान में लगी भीषण आग, VIDEO:बहराइच में 5 लाख का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment