Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 6वीं मंजिल तक ही पहुंचा दमकल का पानी:आग 12वें फ्लोर पर लगी थी, लोग बोले- फायर ब्रिगेड है या होली का फव्वारा

    10 hours ago

    1

    0

    नोएडा में एक हाईराइज बिल्डिंग सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 7 बजे आग लग गई। सेक्टर-75 में IVY काउंटी सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग के 12वें फ्लोर में आग लगी। तेज हवा के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों से बाहर भागे। इस दौरान मची अफरा-तफरी में कई लोग घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। रेस्क्यू शुरू किया गया। शुरुआत में दमकल की जो गाड़ियां आईं, उनका पानी 6 फ्लोर तक ही पहुंच पाया। जबकि, आग 12वीं फ्लोर में लगी थी। कुछ देर बाद हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई। इसके बाद फ्लैट में पानी डाला गया। राहत की बात यह रही कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी उपकरण लगे थे, इसकी मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के टावर को भी खाली कराया गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल का पानी 12वें फ्लोर तक न पहुंच पाने पर युवक ने कहा… फायर ब्रिगेड है या होली के फव्वारे हैं। 6-7 फ्लोर के ऊपर पानी तो पहुंच ही नहीं रहा। ये हमारे यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर है। ये बस नीचे घरों में गमलों को पानी दे रहे हैं। सब यूजलेस सिस्टम। इस बीच, नोएडा में आग लगने की एक और घटना हुई। सेक्टर-52 के 'ई-3 शताब्दी विहार' के पेइंग गेस्ट (PG) आवास में आग लग गई। यहां बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट है। ऊपरी मंजिलों पर छात्रों के लिए पीजी है। आग रेस्टोरेंट में लगे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। ऊपर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया है। आग की तस्वीरें देखिए- नोएडा की बहुमंजिला बिल्डिंग्स में आग बुझाने के लिए क्या तैयारी नोएडा में ऊंची इमारतों और बहुमंजिला सोसाइटीज में आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के पास हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर जैसी हाइड्रोलिक मशीनें उपलब्ध हैं। 30 से लेकर 42 मीटर तक की ये मशीनें 10 फ्लोर तक आग बुझा सकती है। वहीं, 72 ओर 102 मीटर की हाइड्रोलिक खरीदी जा रही है। जो अभी नहीं मिली हैं। नोएडा के सुपरनोवा सेक्टर-94 में सबसे ऊंची इमारत है। इसे 80 मंजिल का बनाया जाना है। अभी इसकी 60 मंजिल बनकर पूरी तरह से तैयार है। इसमें लोग रहते है। यहां भी सिर्फ 4 हाइड्रोलिक हैं जो 42 मीटर तक आग बुझा सकती है। हालांकि, अभी सुपरनोवा में एयर कंप्रेस्ड फोम सिस्टम का परीक्षण हुआ था। वो 300 मीटर तक आग बुझा सकता है। लेकिन अभी मौजूदा में नहीं है। नोएडा में आग की घटना से जुड़े पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:एयरपोर्ट पर खड़ा विमान अचानक झुका, अगला हिस्सा जमीन पर गिरा; कई कर्मचारी घायल
    Next Article
    यूपी के 38 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी:लखनऊ समेत 5 जिलों में बारिश, 70 जिलों में बरसात का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment