Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 38 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी:लखनऊ समेत 5 जिलों में बारिश, 70 जिलों में बरसात का अलर्ट

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, बिजनौर समेत 5 जिलों में तेज हवाएं चलीं। काफी देर तक रुक-रुक कर बारिश हुई। बिजली कड़की। बादल भी गरजे। बाराबंकी, आगरा और बरेली में भी बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा, कानपुर-वाराणसी समेत बाकी जिलों में तेज धूप है। दिन चढ़ने के साथ उमा बढ़ने लगी है। मौसम विभाग (IMD) ने आज लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव को छोड़कर बाकी सभी 70 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 38 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। इनमें से 21 जिलों में ऑरेंज और 17 में येलो अलर्ट है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद मौसम बदलेगा। गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। तेज धूप की वजह से गर्म हवाएं चलेंगी। इससे पहले, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। पूर्वी और पश्चिमी संभाग के 15 शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 21.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बांदा (42.2°C) सबसे गर्म शहर रहा। आजमगढ़ (22.1°C) में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से यूपी में आंधी-तूफान और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। एक-दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। फिर मानसूनी बारिश तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मानसून 24 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करेगा। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 6वीं मंजिल तक ही पहुंचा दमकल का पानी:आग 12वें फ्लोर पर लगी थी, लोग बोले- फायर ब्रिगेड है या होली का फव्वारा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:देवबंद से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, मोहाली ब्लास्ट से कनेक्शन; जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment