Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में जुलरी में निवेश के बहाने 27 लाख ठगे:ऐप डाउनलोड करवाया, पैसे निकालने के लिए मांगा 12 प्रतिशत कन्वर्जन चार्ज

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सोने और चांदी में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-121 निवासी एक बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपए ठग लिए। मई में सोशल मीडिया के जरिए उनकी बातचीत एक युवती से शुरू हुई थी। युवती ने उन्हें मार्केटिंग ऐप के बारे में बताया और ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की मार्केटिंग का काम करने की बात कही। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने ऐप डाउनलोड किया और निवेश शुरू कर दिया। बाद में ठगों ने पैसे निकालने के नाम पर 12 प्रतिशत कन्वर्जन चार्ज भी मांगा। शक होने पर उन्होंने साइबर थाने में गुरुवार को केस दर्ज कराया। दो तक की बातचीत पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले इंटरनेट के माध्यम से उनकी बातचीत कथित निधि शर्मा नाम की युवती से हुई। बातचीत केवल वॉट्सऐप कॉल के जरिए हुई और वह युवती से कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले। युवती ने बताया कि वह ऐप के जरिए ग्लोबल स्तर पर सोने और चांदी की मार्केटिंग करती है। उसने निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का झांसा दिया। इस तरह से ट्रांसफर किए पैसे पीड़ित के मुताबिक 12 अगस्त को ऐप पर अकाउंट खोलने के लिए उन्होंने पेटिएम के जरिए 50 हजार रुपए जमा किए। इसके बाद 14 अगस्त को उनके बैंक खाते से बताए गए बैंक के खाते में पांच लाख रुपए आरटीजीएस किए गए। 18 अगस्त को 15 लाख रुपए एक अन्य बैंक खाते में भेजे। इसके बाद युवती ने ज्यादा मुनाफे के लिए 30 लाख रुपए निवेश करने को कहा। पीड़ित ने और रकम भेजने से मना किया तो युवती ने खुद 15 लाख रुपए लगाने की बात कही। 24 अगस्त को पीड़ित ने बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते में 7 लाख रुपए और भेज दिए। युवती ने दावा किया कि उसने भी अपने खाते से 18 लाख रुपए लगाए हैं। दोनों के बीच मुनाफा 50-50 में बांटने की बात कही गई। पैसे निकालने के लिए 30 ट्रांजेक्शन इसके बाद 25 अगस्त को पीड़ित ने ऐप से रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बताया गया कि अभी सिर्फ 15 ट्रांजेक्शन हुए हैं और पैसे निकालने के लिए 30 ट्रांजेक्शन जरूरी हैं। 3 सितंबर को 30 ट्रांजेक्शन पूरे होने के बाद ऐप पर उन्हें करीब 16.22 लाख रुपए का प्रॉफिट दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने पूरी रकम निकालने की कोशिश की तो 12 प्रतिशत कन्वर्जन चार्ज के नाम पर करीब 19 लाख रुपए और जमा करने को कहा गया। इसके बाद संपर्क तोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में गूगल पर फर्जी नंबर डालकर ठगी:2 लोगों से 12 लाख हड़पे, FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    उन्नाव स्टेशन में जापानी यात्री का आईफोन चोरी:उन्नाव में दो ट्रेन यात्रियों का सामान चोरी, मोबाइल में जरूरी दस्तावेज और बुकिंग डिटेल थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment