Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव स्टेशन में जापानी यात्री का आईफोन चोरी:उन्नाव में दो ट्रेन यात्रियों का सामान चोरी, मोबाइल में जरूरी दस्तावेज और बुकिंग डिटेल थीं

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में ट्रेन यात्रियों के सामान चोरी होने के दो मामले सामने आए हैं। वाराणसी से उन्नाव की ओर ट्रेन से आ रहे जापान के यात्री का आईफोन चोरी हो गया। मोबाइल में भारत यात्रा से जुड़े जरूरी दस्तावेज, बुकिंग की जानकारी और व्यक्तिगत डाटा मौजूद था। यात्री ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी घटना में गोरखपुर से आनंद विहार जा रही महिला के पर्स से कीमती आभूषण और अन्य सामान चोरी हो गया। दोनों मामलों में जीआरपी ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जापान के ओइता प्रिफेक्चर निवासी युसाकू पुत्र योजी ट्रेन नंबर 09183 से यात्रा कर रहे थे। उनके मुताबिक, ट्रेन उन्नाव रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंची तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका आईफोन चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने जीआरपी में शिकायत की। यात्री ने बताया कि वह भारत में तीन दिन की छोटी यात्रा के लिए आया था। फोन में यात्रा से जुड़े जरूरी दस्तावेज, अलग-अलग बुकिंग की जानकारी और व्यक्तिगत डाटा था। मोबाइल चोरी होने के बाद उन्हें आगे की यात्रा की जानकारी और दस्तावेजों को लेकर परेशानी हुई। डेढ़ माह पहले वाराणसी में दर्ज हुआ था केस उन्नाव जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में करीब डेढ़ माह पहले वाराणसी में केस दर्ज कराया गया था। शुक्रवार रात मामले की विवेचना जांच के लिए उन्नाव आई है। जीआरपी अब घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है और चोरी हुए मोबाइल के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। सोते समय महिला के पर्स से जेवरात गायब दूसरी घटना में गौतमबुद्ध नगर के छपरौला स्थित खेड़ा धर्मपुरा के वायु एन्क्लेव फेज-2 निवासी पल्लवी सिंह ट्रेन नंबर 12571 के बी-2 कोच की सीट नंबर 42 पर सफर कर रही थीं। यात्रा के दौरान वह सो गईं। कानपुर स्टेशन पहुंचने के बाद सुबह उनकी नींद खुली तो पर्स में रखे कीमती सामान और आभूषण गायब मिले। उन्होंने ट्रेन में आसपास सामान तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्नाव जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। दोनों घटनाओं में जीआरपी जुटी जांच में जीआरपी दोनों शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से ट्रेन में यात्रियों के सामान चोरी होने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। जापानी यात्री के मामले में पुरानी विवेचना उन्नाव आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में जुलरी में निवेश के बहाने 27 लाख ठगे:ऐप डाउनलोड करवाया, पैसे निकालने के लिए मांगा 12 प्रतिशत कन्वर्जन चार्ज
    Next Article
    झांसी में आज 35°C टेम्परेचर:सुबह से तेज धूप निकली, हवाएं भी हैं शांत, बारिश के आसार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment