Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा पुलिस मुठभेड़ एक की लगी गोली, साथी गिरफ्तार:व्यवसायिक हब सेक्टर-18 में हुआ था आमना सामना, तमंचा, कारतूस, नकदी, मोबाइल बरामद

    10 hours ago

    1

    0

    सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मेरठ निवासी सलमान उर्फ राजा उर्फ मामा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी दानिश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल थे। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, 14,400 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात सेक्टर-20 थाना पुलिस डीएलएफ तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक तेज गति से भगाने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पुलिस टीम पर की फायरिंग मोटरसाइकिल सवार बदमाश सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग के सामने झाड़ियों के पास पहुंचे तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सलमान के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, दूसरे आरोपी दानिश को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तमंचा, नकदी और चोरी की बाइक बरामद घायल सलमान के पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 12,400 रुपये नकद बरामद हुए हैं। वहीं, दानिश के कब्जे से स्नैचिंग से संबंधित एक मोबाइल फोन और 2,000 रुपये मिले हैं। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल है। सलमान मेरठ के इंचौली क्षेत्र की समसु कॉलोनी का रहने वाला है, जबकि दानिश परीक्षितगढ़ क्षेत्र के जिठोला नारंगपुर गांव का निवासी है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में नेग मांगने पर किन्नरों के 2गुटों में झड़प:मानिकपुर के सभागंज तिराहे पर हुआ विवाद, पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा
    Next Article
    आगरा में गरबा-डांडिया नाइट की धूम:राधा गोविंद मंदिर में 300 से अधिक लोगों ने किया डांडिया, इंफ्लुएंसर मीट रही खास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment