Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में नेग मांगने पर किन्नरों के 2गुटों में झड़प:मानिकपुर के सभागंज तिराहे पर हुआ विवाद, पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में मानिकपुर थाना क्षेत्र के सभागंज तिराहे पर शुक्रवार की शाम नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। वंशी स्वीट हाउस के सामने दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से बाजार में अफरातफरी मच गई। राष्ट्रीय राजमार्ग के पास भीड़ जुटने से आवागमन प्रभावित होने लगा। सूचना पर पहुंची मानिकपुर पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद जारी रहने पर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देखिए विवाद की तस्वीरें- पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सभागंज तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दुकानदारों से नेग मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को आपस में उलझते पाया। हाईवे के नजदीक भीड़ एकत्र होने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से रेखा उर्फ नन्हे (40) और घनश्याम यादव (36) शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से हसीना (38), रेशमा (25), सत्यम (20) और रेखा (39) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग चालानी रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय भेज दी। सितंबर 2025 में भी हुआ था विवाद कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनीत कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार यादव, विनय कुमार, भीमराव, रामदेव गौतम, दर्वेश कुमार तथा मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल ज्योति मौर्या, श्रुतिका सिंह और कीर्ति सिंह शामिल रहीं। मानिकपुर में नेग-बधाई के क्षेत्राधिकार को लेकर दोनों गुटों के बीच सितंबर 2025 में भी विवाद हुआ था। उस समय गोतनी रोड पर प्रदर्शन के चलते आवागमन बाधित हुआ था। इसके बाद 26 सितंबर को थाना परिसर में पंचायत हुई थी, जिसमें नगर पंचायत के हाईवे के उत्तरी हिस्से में रेखा गुट और दक्षिणी हिस्से में पप्पू गुट के नेग-बधाई लेने पर सहमति बनी थी। खनवारी नहर के उस पार के 21 गांव रेखा गुट और इस पार के 12 गांव पप्पू गुट के लिए तय किए गए थे। इसके बावजूद एक बार फिर विवाद सामने आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘राइज अबव: ए डायलॉग ऑन इनर स्ट्रेंथ’ कार्यक्रम:बीके शिवानी बोलीं- आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच से सुधरेगा जीवन
    Next Article
    नोएडा पुलिस मुठभेड़ एक की लगी गोली, साथी गिरफ्तार:व्यवसायिक हब सेक्टर-18 में हुआ था आमना सामना, तमंचा, कारतूस, नकदी, मोबाइल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment