Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट खराब, सीढ़ियों से चढ़ीं मेयर:बोलीं- कल से जनता दरबार ग्राउंड पर लगेगा, अधिकारियों की तकरार में मेंटेनेंस लटका

    20 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट करीब 1 महीने से खराब पड़ी है। सोमवार को मेयर को एक बार फिर से दूसरी मंजिल तक सीढ़ियां चढ़ते हुए पहुंचना पड़ा तो उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने अधिकारियों को फटकारा- 1 महीने से आप लोगों ने काम नहीं किया। यह लिफ्ट आखिर क्यों नहीं बनवा पा रहे हैं? नीचे ग्राउंड पर जहां पोर्च में गाड़ियां पार्क होती हैं, वहीं पर कल से जनता दरबार लगेगा। मेयर ने संपूर्ण समाधान दिवस पर भी अधिकारियों को लिफ्ट के लिए फटकारा था। संपूर्ण समाधान दिवस में कुछ महिलाओं की सीढ़ियां चढ़ने से तबीयत बिगड़ गई थी। एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी पर बैठाकर कुर्सी टांगे हुए तीसरी मंजिल तक चढ़ाना पड़ा था। इस लिफ्ट का मेंटेनेंस दो अधिकारियों की तकरार में लटका हुआ है। पढ़िए समाधान दिवस पर क्या हुआ था- 6 मार्च को नगर निगम में संपूर्ण समाधान था। उसमें महिला फरियादी की तबीयत बिगड़ गई थी। लिफ्ट खराब होने के कारण वह सीढ़ियां चढ़कर सेकंड फ्लोर पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंची थीं। सांस फूलने की वजह से वह हॉल में ही बैठ गईं। उन्हें कुर्सी पर बैठाकर नीचे उतारा गया। इस घटना को सुनकर मेयर ने अधिकारियों से कहा था- आप लोगों की मानवता मर चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है। अधिकारी सिर्फ दावे करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आए दिन अन्य महिला कर्मचारियों को भी इससे परेशानी हो रही है। हमें जनता का काम करना है : मेयर मेयर सुषमा खर्कवाल सोमवार को फिर से होली मिलन में नगर निगम पहुंची थीं। उन्होंने कहा- आप लोगों को बार-बार कहने के बावजूद फर्क नहीं पड़ रहा है। कल से जनता दरबार नीचे गाड़ियों की पार्किंग वाली जगह पर लगेगा। वहीं पर जनता के लिए कुर्सियां लगवाइए। हमें तो जनता का काम करना है। आप लोगों को रंगों के पर्व की बहुत-बहुत बधाई। दो अधिकारियों ने लिफ्ट में डाली अड़चन लिफ्ट की मरम्मत को लेकर दो अधिकारियों में तकरार की स्थिति सामने आ गई। लिफ्ट के खराब होने पर इसका कोटेशन बिल्डिंग मेंटेनेंस विभाग की तरफ से बनवाया गया। यह विभाग अपर नगर आयुक्त डॉक्टर अरविंद कुमार राव देखते हैं। कोटेशन का खर्च एक लाख रुपए से अधिक होने पर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने इसपर आपत्ति लगा दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों में तकरार की स्थिति हो गई। अपर नगर आयुक्त डॉक्टर अरविंद कुमार राव ने लिफ‌्ट का काम देखने से इंकार कर दिया। इसके बाद यह जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त ललित कुमार को दी गई। उन्होंने बीते शुक्रवार को ही दावा किया था कि लिफ्ट शाम तक बनवा दी जाएगी, लेकिन नहीं बनी। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- नगर निगम के समाधान दिवस में महिला की तबीयत बिगड़ी : लिफ्ट खराब होने से सीढ़ियां चढ़ने पर फूली सांस, लखनऊ मेयर ने अफसरों को फटकारा लखनऊ नगर निगम के समाधान दिवस में महिला फरियादी की तबीयत बिगड़ गई। लिफ्ट खराब होने के कारण वह सीढ़ियां चढ़कर सेकंड फ्लोर पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंची थीं। सांस फूलने की वजह से वह हॉल में ही बैठ गईं। उन्हें कुर्सी पर बैठाकर नीचे उतारा गया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में बाइक सवार युवक को मारी गोली:सड़क किनारे मिली लाश, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम के 2 टैक्स इंस्पेक्टर सस्पेंड:2 सुपरिटेंडेंट को नोटिस, नगर आयुक्त ने खराब कलेक्शन पर एक्शन लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment