Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में बाइक सवार युवक को मारी गोली:सड़क किनारे मिली लाश, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

    20 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा जंगल के पास सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सोमवार को चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को उसकी बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। युवक के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की और शव की पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान अचलपुर निवासी आशिक अली के रूप में हुई। युवक की हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। मौके पर दिलीपपुर थानाध्यक्ष बलराम सिंह और उपनिरीक्षक रमिल कुमार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। देर शाम प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में करोड़ों का GST फर्जीवाड़ा, ITC रैकेट का भंडाफोड़:फर्जी फर्म बनाकर 59 लाख रुपए हड़पे, SIT ने 2 लोगों को पकड़ा
    Next Article
    नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट खराब, सीढ़ियों से चढ़ीं मेयर:बोलीं- कल से जनता दरबार ग्राउंड पर लगेगा, अधिकारियों की तकरार में मेंटेनेंस लटका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment