Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चौकियों में नई तैनाती:नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चौकियों में नई तैनाती

    9 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल किया गया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने 32 चौकी प्रभारियों और आईसी के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती की है। तबादले में अयोध्या, कैंट, नगर कोतवाली के साथ रौनाही, महाराजगंज, गोसाईगंज, बीकापुर, तारुन, हैदरगंज, इनायतनगर, कुमारगंज, खंडासा, रुदौली, बाबा बाजार और पटरंगा क्षेत्र की चौकियां शामिल हैं। कई चौकी प्रभारियों को पहली बार मिली नई जिम्मेदारी जारी सूची के अनुसार रोहित कुमार पाण्डेय को फतेहगंज चौकी, संदीप कुमार को लक्ष्मणघाट और अभिषेक कुमार को हसन कटरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। किरनपाल को मीरनघाट चौकी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं मनीष तिवारी को सहादतगंज और शुभम सिंह को सदर बाजार चौकी भेजा गया है। पंकज सिंह को औद्योगिक क्षेत्र और मनोज कुमार को मठ शिवाला चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर बदलाव पूराकलंदर क्षेत्र में जितेन्द्र कुमार को छतिरवा चौकी प्रभारी बनाया गया है। रौनाही में आलोक कुमार सिंह को सतीचौरा, जबकि सत्यम अग्रवाल को रामनगर चौकी की जिम्मेदारी मिली है। हिमांशु सिंह जननापुर चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। महाराजगंज क्षेत्र में कमलेश कुमार को तमसा घाट रुस्तमाबाद और कमल सिंह को अरवत चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। गोसाईगंज में प्रिंस सिंह को अमसिन और अरुण कुमार को दिलासीगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। बीकापुर से तारुन तक नई तैनाती जंग बहादुर को कोछा बाजार, प्रवीण सिंह को गुनौर, विकास कुमार मौर्य को गयासपुर और अंशुल वर्मा को भोपा डुहिया चौकी की जिम्मेदारी मिली है। इनायतनगर में राहुल कुमार यादव को आस्तीकन धाम चौकी प्रभारी बनाया गया है। कुमारगंज में राजेश कुमार गुप्ता को बीसा का पुरवा तिन्दौली चौकी की जिम्मेदारी मिली है। खंडासा में प्रशांत पाण्डेय को खंडासा, गौरव सिंह को अमरगंज और राजेंद्र प्रसाद को अघियारी चौकी प्रभारी बनाया गया है। रुदौली और पटरंगा क्षेत्र में भी फेरबदल रुदौली में स्तुति गुप्ता को ऐहार और देवेंद्र कुमार त्रिपाठी को दलसराय चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। बाबा बाजार क्षेत्र में आकिल हुसैन को हंसराजपुर और विपिन कुमार मौर्य को रैछ चौकी प्रभारी बनाया गया है। पटरंगा क्षेत्र में सौरभ सिंह को हाईवे प्रथम (गंगरेला) और प्रतिक्षा को दिवाली चौकी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं प्रभात कुमार द्विवेदी को मवई चौराहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस विभाग में इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अब नई तैनाती वाले चौकी प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल पर 8 किन्नरों पर कार्रवाई:यात्रियों से न्यूसेंस किए जाने की शिकायत मिलने पर RPF ने लिया एक्शन
    Next Article
    1.80 करोड़ की ठगी में 55 से ज्यादा खाते शामिल:35 खाते अभी भी रडार पर, 24 लाख की रकम तीसरी-चौथी लेयर में फंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment