Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल:मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुजुर्ग की अर्थी को दिया कंधा, शमशान तक लेकर गए

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ शहर के नौगजा-खंदक बाजार इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग सूरज प्रकाश पंजाबी के निधन के बाद उनकी अर्थी को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर कंधा दिया और अंतिम संस्कार में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सूरज प्रकाश पंजाबी लंबे समय से नौगजा-खंदक बाजार में कमल भड़ाना पुत्र प्रेम सिंह भड़ाना के परिवार के साथ रहते थे। वह अविवाहित थे और वर्ष 1968 से इसी परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार को उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर उनकी भतीजी भी मौके पर पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार सूरज प्रकाश पंजाबी सभी के साथ बेहद मिलनसार स्वभाव से रहते थे। वह हिंदू परिवार के साथ रहते थे, लेकिन इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी उनका गहरा लगाव था। यही वजह रही कि उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। जब उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई तो हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर उनकी अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद सभी लोग साथ मिलकर सूरजकुंड श्मशान घाट पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया गया। स्पोर्ट्स कारोबारी विपिन मनोठिया ने इस घटना की सराहना करते हुए कहा कि यह गंगा-जमुनी तहजीब की एक बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि इंसानियत और भाईचारा किसी भी धर्म से ऊपर होता है और यही हमारी समाज की असली ताकत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वार्ड बॉय से अभद्रता के विरोध में स्टाफ की हड़ताल:3 दिन तक 3 घंटे रहेगी हड़ताल, बड़े आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    नकली सिगरेट बेचने वाले दो आरोपी पकड़ाए:आईटीसी कंपनी के मैनेजर ने ग्राहक बनकर पकड़ा, इंडिया में बैन सिगरेट भी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment