Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाना-नानी से बच्ची को मिलाने लाए दामाद की हत्या:लखनऊ में सास-ससुर, सालियों ने पीट-पीटकर मार डाला; बीचबचाव करती रही पत्नी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 2 साल की बेटी को नाना-नानी से मिलाने लाए दामाद की ससुरालवालों ने हत्या कर दी। आरोप है कि सास, ससुर, चचिया ससुर और सालियों ने मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान उसकी पत्नी बीचबचाव करती रही लेकिन ससुरालवाले नहीं माने। कमरे में बंद कर सबने पिटाई शुरू की। ससुर ने चारपाई का पाया दामाद के सिर पर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना लखनऊ के आशियाना इलाके की है। सेक्टर-I स्थित मकान नंबर ए-1061 में रहने वाले तीर्थराज सिंह के यहां मंगलवार को नातिन को लेकर बेटी और दामाद आए। रात में खाना खाने के बाद विवाद शुरू हो गया। इस दौरान सबने दामाद को कमरे में बंदकर पिटाई शुरू कर दी। चारपाई के पाए की चोट सिर पर लगते ही दामाद गिर पड़ा। पिता की तहरीर में गंभीर आरोप मृतक विष्णु यादव (30) के पिता छेदी लाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या ससुराल पक्ष ने मिलकर की है। उन्होंने बताया कि विष्णु की शादी करीब चार साल पहले साक्षी सिंह से प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी, जिससे ससुराल वाले शुरू से नाराज थे। तहरीर के मुताबिक, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां देता था। 15 मार्च को विष्णु अपनी पत्नी के साथ गांव से लखनऊ ससुराल आया था। 17 मार्च की रात करीब 11 बजे पुलिस ने फोन पर हत्या की सूचना दी। जब परिजन लखनऊ पहुंचे तो शव मोर्चरी में मिला। पिता का आरोप है कि ससुर तीर्थराज सिंह, सास सरोज, चाचा ससुर यज्ञ नारायण उर्फ नन्हे और सालियों ने मिलकर बंद मकान में विष्णु की हत्या की। पत्नी ने भी किया मारपीट का खुलासा मृतक की पत्नी साक्षी सिंह ने भी पूछताछ में बताया कि परिवार के लोगों ने विष्णु के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव के दौरान उसे भी चोटें आईं। मृतक विष्णु यादव (30) के पिता छेदी लाल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या ससुराल पक्ष ने मिलकर की। उनके अनुसार, विष्णु की शादी चार वर्ष पहले साक्षी सिंह से प्रेम प्रसंग में हुई थी और उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां देता था। 15 मार्च को विष्णु पत्नी के साथ गांव से लखनऊ स्थित ससुराल आया था। 17 मार्च की रात करीब 11 बजे पुलिस से सूचना मिली कि विष्णु की हत्या हो गई है। परिजनों का आरोप है कि ससुर तीर्थराज सिंह, सास सरोज, चाचा ससुर यज्ञ नारायण सिंह उर्फ नन्हे और अन्य परिजनों ने बंद मकान में मिलकर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    STF ने 50 हजार के इनामी गौतस्कर को अरेस्ट किया:चंदौली से हुआ अरेस्ट, सहारनपुर का रहने वाला है आरोपी
    Next Article
    वृद्धा की मौत पर भार्गव हॉस्पिटल के कर्मचारियों को पीटा:जूही में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, 2 घंटे किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment