Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    STF ने 50 हजार के इनामी गौतस्कर को अरेस्ट किया:चंदौली से हुआ अरेस्ट, सहारनपुर का रहने वाला है आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी और अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गौ-तस्कर एजाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरेशियान का रहने वाला है और चन्दौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था। STF को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी एजाज चन्दौली के मझवार रेलवे स्टेशन के पास सर्विस रोड पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए STF मेरठ फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मंगलवार, 17 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कोई खास विरोध नहीं कर सका। गिरफ्तारी के बाद एजाज से की गई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उसने बताया कि वह पहले मेरठ जनपद के बपारसी गांव में लगने वाली साप्ताहिक पशु पैठ में जानवरों की खरीद-फरोख्त और उनके लाने-ले जाने का काम करता था। इसी दौरान वर्ष 2022 में उसकी पहचान मुरादाबाद निवासी खलील से हुई, जो अक्सर पशु पैठ में आता-जाता था। खलील ने उसे अधिक पैसे कमाने का लालच देकर अपने साथ काम करने के लिए तैयार कर लिया। इसके बाद एजाज खलील के साथ मुरादाबाद गया और वहां से दोनों मैनपुरी पहुंचे। मैनपुरी में उसकी मुलाकात अन्य साथियों से कराई गई, जिसके बाद वह संगठित तरीके से गौ-तस्करी के नेटवर्क में शामिल हो गया। एजाज ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी करता था और इसके बदले उसे प्रति चक्कर करीब 5 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, एजाज वर्ष 2022 में चन्दौली में गौ-तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। उस समय उसके खिलाफ गौवध अधिनियम, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2023 में उसके आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए चन्दौली पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। तभी से वह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। STF अधिकारियों के मुताबिक, एजाज की गिरफ्तारी से गौ-तस्करी के एक सक्रिय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसके अन्य साथियों और गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘सहारा शहर’ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की:अब इसी जमीन पर बनेगा नया विधानभवन भवन; यूपी सरकार का कब्जा बरकरार
    Next Article
    नाना-नानी से बच्ची को मिलाने लाए दामाद की हत्या:लखनऊ में सास-ससुर, सालियों ने पीट-पीटकर मार डाला; बीचबचाव करती रही पत्नी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment