Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नैनीताल में खाई में गिरी कार, 5 की मौत:इनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल; लखनऊ से घूमने आया था परिवार

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार को एक कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार नीचे गिरते समय एक पेड़ से टकराकर अटक गई। गहरी खाई होने की वजह से रेस्क्यू टीम को रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भवाली प्राथमिक अस्पताल भेजा गया। मृतकों में एक ही परिवार के भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45), बेटा वासु चुफाल (19) और बेटी रवी चुफाल (12) शामिल हैं। परिवार मूल रूप से ऊधम सिंह नगर के खटीमा का रहने वाला था और लंबे समय से लखनऊ में रह रहा था। हादसे में कार चालक अनुज कुमार मिश्रा (34) की भी मौत हो गई। हादसे की 3 तस्वीरें… सीएम धामी ने घटना पर जताया दुख सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नैनीताल जिले में दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। धामी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। नैनीताल में हुए इन हादसों के बारे में भी पढ़िए… कैंची धाम दर्शन के बाद खाई में गिरी थार नैनीताल में 4 मई को राजस्थान से आए पर्यटकों की थार डिवाइडर तोड़कर करीब 80 फुट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए थे। सभी युवक कैंची धाम दर्शन के लिए आए थे और घोड़ाखाल से लौटते समय पाइन्स श्मशान घाट के पास हादसे का शिकार हो गए। मृतक राहुल को उसके दोस्त एग्रीकल्चर के छठे सेमेस्टर का पेपर दिलाने ले जा रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर) 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 लोगों की मौत 27 अप्रैल को नैनीताल के धारी ब्लॉक के दुदुली क्षेत्र में सवारियों से भरी बोलेरो सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक बोलेरो हल्द्वानी की ओर जा रही थी, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। घायलों को पहले पदमपुरी अस्पताल और बाद में हायर सेंटर रेफर किया गया था। (पढ़ें पूरी खबर) एक घंटे में पलटीं दो टूरिस्ट गाड़ियां, 18 लोग घायल 5 अप्रैल को नैनीताल के कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर एक घंटे के अंदर दिल्ली और गाजियाबाद से आए पर्यटकों की दो टैम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई थीं। हादसों में कुल 18 पर्यटक घायल हुए थे, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों हादसे तीखे मोड़ों पर वाहन अनियंत्रित होने की वजह से हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर) ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों को नंगा करके पीटा,VIDEO:कार के शीशे तोड़े, भीड़ ने बाहर खींच लात-घूंसे बरसाए; लड़की से छेड़छाड़ का आरोप ऋषिकेश में हरियाणा से आए दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ ने बीच सड़क नंगा करके पीटा। युवकों पर आरोप लगाया गया कि वे कार में बैठकर एक नाबालिग लड़की को अश्लील इशारे कर रहे थे।बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की ने जैसे ही इसकी शिकायत आसपास मौजूद लोगों से की, लोग भड़क गए। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। भीड़ ने सड़क पर कार रोक ली और उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा जोन ADG अनुपमा कुलश्रेष्ठ का ट्रांसफर:एसके भगत को मिली कमान, अभी लखनऊ में थे तैनात
    Next Article
    अब्बास अंसारी बोले- मुझे भी कॉकरोच पार्टी जॉइन करा दो:रिहाई के बाद मऊ में पहला कार्यक्रम, 786 नंबर की कारों के काफिले से पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment