Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल की थेरांग नदी में बाढ़, बूढ़ीगंडकी अलर्ट पर:गोरखा में 4 घर और सस्पेंशन ब्रिज बहा; अब तक 1344 शव मिले, 5 हजार लापता

    11 hours ago

    1

    0

    नेपाल के पहाड़ी जिले गोरखा में रविवार सुबह थेरांग नदी में बाढ़ आ गई। इसके बाद प्रशासन ने बूढ़ीगंडकी नदी के बेसिन में अलर्ट जारी किया है। बाढ़ में 4 घर और एक सस्पेंशन ब्रिज बह गया। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिला पुलिस के मुताबिक पानी बढ़ने की जानकारी मिलते ही लोग घरों से निकलकर सुरक्षित जगह पहुंच गए थे। इसलिए किसी की मौत नहीं हुई। 26 अगस्त को आई बाढ़ में अब तक 1,344 शव मिल चुके हैं, जबकि करीब 5 हजार लोग अब भी लापता हैं। करीब 400 अरब नेपाली रुपये के नुकसान का शुरुआती अनुमान है। बाढ़ का असर अब नेपाल के पर्यटन कारोबार पर भी दिख रहा है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर से नवंबर के पीक टूरिस्ट सीजन में होटल और ट्रैवल कंपनियों की बुकिंग रद्द होने लगी हैं। नेपाल बाढ़ से जुड़ी तस्वीरें… भास्कर नॉलेजः नेपाल जाने वाला हर चौथा पर्यटक भारतीय नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों में भारतीय सबसे आगे हैं। नेपाल सरकार के 2024 के पर्यटन आंकड़ों के मुताबिक, उस साल नेपाल में कुल 11.48 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। इनमें 3.18 लाख भारतीय थे, यानी कुल विदेशी पर्यटकों का करीब 27.7%। भारत के बाद अमेरिका से 9.69% और चीन से 8.88% पर्यटक आए। यानी नेपाल आने वाला हर चार विदेशी पर्यटकों में करीब एक भारत से था। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, 50 हजार फीट तक राख उड़ी:58 इंटरनेशनल समेत 301 फ्लाइट डिले; जान–माल के नुकसान की खबर नहीं
    Next Article
    दुनिया के नए नक्शे पर भारत की आपत्ति:कहा- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमारे नक्शे के मुताबिक दिखें, हमारी सीमाएं अटल, इनसे समझौता नहीं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment