Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेपाल में तबाही- महराजगंज-कुशीनगर में गांव खाली कराए जा रहे:काशी की गलियों में जल रहीं चिताएं, झांसी में डैम ओवरफ्लो, 75 जिलों में अलर्ट

    8 hours ago

    1

    0

    नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बाद यूपी में अलर्ट है। महराजगंज और कुशीनगर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गंडक और नारायणी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट है। कुशीनगर में DM और SP फील्ड में उतर गए हैं। संवेदनशील गांवों में SDM समेत तमाम अफसर कैंप कर रहे हैं। SDRF की तैनाती कर दी गई है। महरागंज में सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा गांव में बाढ़ का खतरा है। तीनों गांव की आबादी करीब 15 हजार है। डीएम ने हेल्पलाइन 05523-222162, 9628819145, 9621333537 जारी की है। ADM समेत कई अफसर ने गांवों का दौरा कर रहे हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। नदी के किनारों पर बसे गांवों को खाली कराया जा रहा है। सायरन बजाकर गांववालों से जरूरी सामान समेटने के लिए कहा जा रहा है। लोगों से ऊंचाई वाले इलाकों में जाने की अपील की जा रही है। सीएम योगी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इधर, लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बदायूं में गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। पानी बदायूं-शाहजहांपुर हाईवे के ऊपर से बह रहा है। चंदौली में मूसाखांड और लतीफशाह बांध लबालब भर गए हैं। झांसी का सुकवा-ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है। वाराणसी में गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन अब भी सभी घाट डूबे हुए हैं। काशी में मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल पानी में डूब गए हैं। इसलिए गलियों और छतों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इधर, गुरुवार सुबह से बरेली, मुरादाबाद, सीतापुर, संभल और बिजनौर समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर समेत 30 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं।सुल्तानपुर, सीतापुर, ललितपुर, हरदोई और चित्रकूट में बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी के ऊपर सक्रिय मानसूनी हवाओं के असर से अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 2-3 दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज किन जिलों में बारिश हो सकती है, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत में नेपाल जैसी तबाही को उफन रहीं 88 झीलें:खतरे में 6 प्रदेश, 'ग्लेशियर लेक' अचानक कैसे फट जाती हैं
    Next Article
    BJP की मुस्लिम महिला नेता को गला काटने की धमकी:पैगम्बर मोहम्मद पर कमेंट किया, कट्‌टरपंथियों के निशाने पर आईं; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment