Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नरसिंहानंद बोले- यूजीसी एक्ट सवर्णों के लिए नहीं:लोगों को लड़ाने- सनातन को मिटाने का षड्यंत्र, संतों का काम धर्म की रक्षा करना

    2 hours ago

    1

    0

    यति नरसिंहानंद ने कहा है कि यूजीसी एक्ट 2026 लाकर PM मोदी ने 100 करोड़ हिंदुओं की हत्या की पटकथा लिखी है। हिंदू समाज इसका विरोध कर रहा है। यह न समझे कि यह केवल तथाकथित सवर्णों को बर्बाद करने का कानून है। बल्कि यह सवर्णों को तथाकथित ओबीसी और तथाकथित ओबीसी को तथाकथित एस सी और एसटी से लड़वा कर सनातन के अस्तित्व को समाप्त करने का षड्यंत्र है। संतों का काम सनातन की रक्षा करना है। ना कि सत्ताओं की चाटुकारिता करना। ये बातें शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद ने एक बयान जारी करके कही हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक पोर्टल में महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरान्द सरस्वती के एक वक्तव्य को प्रकाशित किया। जिसे महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरान्द सरस्वती ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर भी किया है। इसमें उनका वक्तव्य है कि भाजपा जो गलत करे उसका विरोध करो। गलत को सही हम करवाएंगे और भाजपा वाले सही करेंगे। पर भाजपा का ही बहिष्कार किया तो जो दूसरे सत्ता में आएंगे। उनके द्वारा गलत ही गलत झेलना पड़ेगा और सुधारने का मौका भी नहीं मिलेगा।विश्वास न हो तो पश्चिमी बंगाल के हिंदुओं ने पूछ लो। उनके इस बयान पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने उनसे पूछा है कि क्या उन्हें लगता है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी बंगाल के प्रधानमंत्री नहीं हैं। और भारत के गृहमंत्री अमित शाह पश्चिमी बंगाल के केंद्रीय गृह मंत्री नहीं हैं। पूरे सम्मान के साथ महाराज बताने का कष्ट करेंगे कि इन दोनों ने पश्चिमी बंगाल के हिंदुओं की लाश पर वोट मांगने के अलावा पश्चिमी बंगाल के हिंदुओं के लिए अब तक किया क्या है? संतों का काम सनातन की रक्षा करना है यति नरसिंहानंद ने यह भी कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 लाकर PM मोदी ने 100 करोड़ हिंदुओं की हत्या की पटकथा लिखी है! जिसके लिए समाज विरोध कर रहा है। महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरान्द सरस्वती महाराज यह न समझे कि यह केवल तथाकथित सवर्णों को बर्बाद करने का कानून है। बल्कि यह सवर्णों को तथाकथित ओबीसी और तथाकथित ओबीसी को तथाकथित एस सी और एसटी के लड़वा कर सनातन के सम्पूर्ण अस्तित्व को समाप्त करने का षड्यंत्र है। संतो का कार्य सनातन की रक्षा करना है ना कि सत्ताओं की चाटुकारिता करना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में इनकम टैक्स का सर्वे:ठाकुर प्रसाद ज्वेलर्स पर पहुंची 12 सदस्यीय टीम, वाराणसी और लखनऊ में भी सर्वे
    Next Article
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण:निर्माण कार्य की समीक्षा, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment