Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशे में कार सवार युवकों का हाईवे पर हंगामा, VIDEO:उन्नाव में बैक कर 4 बार ट्रक में मारी टक्कर, PRV ने दोनों को कार समेत हिरासत में लिया

    36 minutes ago

    1

    0

    उन्नाव में कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार रात शराब के नशे में कार सवार दो युवकों ने करीब आधे घंटे हंगामा किया। कानपुर से लखनऊ जा रहे युवकों ने पहले लापरवाही से कार चलाते हुए कई वाहनों और पुल की दीवार में टक्कर मारी। इसके बाद टीकरगढ़ी मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक के सामने कार रोक दी। फिर कार को बार-बार बैक करके ट्रक में कई बार टक्कर मारी। बीच हाईवे पर कार और ट्रक के रुकने से यातायात प्रभावित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सूचना मिलते ही पीआरवी 6118 मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को कार समेत हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद कार को हाईवे से हटाया गया और यातायात सामान्य कराया गया। घटना दही थाना क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला… घटना शनिवार रात 11 बजे कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर टीकरगढ़ी मोड़ के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक कानपुर से लखनऊ जा रहे थे। कार चलाते समय दोनों नशे में बताए जा रहे थे। लापरवाही से कार चलाते हुए युवकों ने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद पुल की दीवार से भी कार भिड़ा दी। इसके बावजूद उन्होंने कार रोकने के बजाय आगे बढ़ाना जारी रखा। टीकरगढ़ी मोड़ के पास पीछे से एक ट्रक आ रहा था। कार सवार युवकों ने अचानक अपनी कार ट्रक के सामने रोक दी। इसके बाद कार को बैक किया और ट्रक में टक्कर मार दी। एक बार टक्कर होने के बाद भी दोनों नहीं रुके। उन्होंने दोबारा कार पीछे की और ट्रक में कई बार टक्कर मारी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से ट्रक चालक और आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। आधे घंटे तक हाईवे पर लगा जाम जैसा हाल कार और ट्रक के बीच हंगामे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी। आसपास मौजूद लोग भी मौके पर जमा हो गए। कुछ लोगों ने दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कार से बाहर निकलने को तैयार नहीं थे। बताया गया कि दोनों किसी बात को लेकर तनाव में भी नजर आ रहे थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें कार को बैक कर ट्रक में टक्कर मारते हुए युवक नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में गंगा की बाढ़ रोकने की तैयारी:5 जगह ड्रेजिंग का प्लान: ड्रोन से नदी का सर्वे, IIT विशेषज्ञों की राय से तय होगा काम
    Next Article
    जौनपुर के 4500 घरों में बिजली मीटर नहीं लगे:22 हजार उपभोक्ताओं को सही बिल नहीं मिल रहा, विभाग को भी परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment