Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेतन्याहू ने इजराइल में बम गिरने की AI-तस्वीर पोस्ट की:कहा- ईरान के पास परमाणु हथियार होना बड़ा खतरा; विपक्ष बोला- डर फैला रहे PM

    19 hours ago

    1

    0

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को AI से बनी इजराइल में परमाणु बम गिरने की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने को इजराइल के लिए बड़ा खतरा बताया। नेतन्याहू ने यह तस्वीर इजराइली लेखक और राजनीतिक टिप्पणीकार युवाल ब्लूमबर्ग के बयान के साथ साझा की। इस बयान में लिखा है कि इजराइल के सामने अस्तित्व का खतरा है। अगर ईरान ने परमाणु हथियार हासिल कर लिए, तो बाकी किसी चीज का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। ईरान से पैदा होने वाले खतरे के सामने बाकी सभी मुद्दे मामूली हैं। वहीं, विपक्षी नेता यायर गोलान ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू लोगों में डर फैला रहे हैं। यह पोस्ट इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से दो दिन पहले आई है। ट्रम्प के कार्यकाल के बचे दो साल का जिक्र पोस्ट में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के कार्यकाल में इजराइल के पास ईरान के खतरे से निपटने के लिए सिर्फ दो साल और हैं। दरअसल, 2 साल बाद यानी 2028 को ट्रम्प का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इसमें इजराइल की घरेलू राजनीति में चल रहे विवादों को देश की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती से ध्यान भटकाने वाला बताया गया। नेतन्याहू बोले- अगर इजराइल पर परमाणु बम गिर जाएं, तो क्या होगा पोस्ट में कतर, अति-धार्मिक यहूदी समुदाय, सेना में अनिवार्य भर्ती और चेतावनियों जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया। लेकिन पोस्ट में सवाल उठाया गया कि अगर इजराइल पर दो परमाणु बम गिर जाएं, तो इन विवादों की परवाह कौन करेगा। दरअसल, नेतन्याहू की सरकार को कई मुद्दों पर घेरा गया है। इसमें 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले को रोकने में नाकामी की जांच न होना, यहूदियों को सेना में भर्ती से छूट, सुप्रीम कोर्ट की ताकत कम करने की कोशिश और युद्ध खत्म कर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। नेतन्याहू चुनाव प्रचार के दौरान लगातार ईरान के खतरे को प्रमुख मुद्दा बनाते रहे हैं। उनका कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना इजराइल की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। विपक्षी नेता बोले- प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया से दूर रखें डेमोक्रेट्स पार्टी के अध्यक्ष यायर गोलान ने नेतन्याहू की पोस्ट की आलोचना की। इजराइली मीडिया 'वाई-नेट' को मुताबिक, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके आसपास के लोगों का संतुलन बिगड़ गया है और उन पर दबाव बढ़ रहा है। गोलान ने कहा, इजराइल के प्रधानमंत्री ने तेल अवीव पर परमाणु बम गिरने की तस्वीर पोस्ट की है। मैं मांग करता हूं कि उन्हें सोशल मीडिया से दूर रखा जाए। उन्होंने चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, '27 अक्टूबर को हम डर फैलाने वालों को सत्ता से हटाएंगे और इजराइल में सुरक्षा और समझदारी को वापस लाएंगे।' नेतन्याहू ने ईरान विरोधी लेखक ब्लूमबर्ग का बयान साझा किया नेतन्याहू ने युवाल ब्लूमबर्ग का बयान साझा किया, वे राजनीतिक टिप्पणीकार और लेखक हैं। वे 2023 में प्रकाशित अपनी किताब 'द ओस्लो ट्रैप: फ्रॉम ड्रीमिंग ऑफ पीस टू अ ब्लडबाथ' के लिए जाने जाते हैं। इस किताब में उन्होंने 1993 के ओस्लो समझौते के पीछे की बातचीत, राजनीतिक खींचतान और इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष पर उसके असर की समीक्षा की है। ब्लूमबर्ग ने किताब में तर्क दिया है कि शांति की उम्मीद के साथ किए गए इस समझौते के बाद इजराइल में आतंकवादी हमले बढ़े और शांति की उम्मीद कमजोर पड़ी। ईरान को लेकर ब्लूमबर्ग का रुख सख्त है। उनका मानना है कि ईरान के परमाणु हथियार हासिल करने से इजराइल के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो सकता है और इस खतरे से निपटना जरूरी है। इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव है इजराइल में 27 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। यह गाजा युद्ध और लेबनान-ईरान के साथ संघर्ष के बाद पहला चुनाव है। इसे नेतन्याहू के नेतृत्व और उनकी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह की तरह देखा जा रहा है। नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है। चुनाव में सुरक्षा, युद्ध और सरकार की नीतियां अहम मुद्दे हैं। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… आज ईरान पर हमला कर सकता है अमेरिका: ट्रम्प बोले- हमें बड़ी डील की भी उम्मीद, ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं देना चाहते अमेरिका आज ईरान पर हमला कर सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि अमेरिका रविवार को हमला कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिब्बत में फिर भूकंप, तीव्रता 5.9 रही:पिछले 5 दिनों में दूसरा बड़ा भूकंप; चीन और नेपाल में भी झटके
    Next Article
    अमेरिका के फ्लोरिडा में स्टेडियम के पास फायरिंग, 12 घायल:इनमें 6 बच्चे शामिल; गोलीबारी से पहले छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment