Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लाबुशेन बाहर:साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी नहीं लगा सके, चयनकर्ताओं ने वापसी का रास्ता खुला रखा

    6 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली 4 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए मार्नस लाबुशेन को टीम की योजना से बाहर कर दिया है। वे पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में भी वे एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके थे। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि फिलहाल लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट और पूरी सीरीज के लिए चयन में शामिल नहीं किया जाएगा। बेली के मुताबिक, खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में वापसी कर फॉर्म हासिल करने का समय देना जरूरी है। चयनकर्ता बोले- लाबुशेन को थोड़ा समय देना जरूरी जॉर्ज बेली ने कहा कि लाबुशेन की टीम में जगह को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में उन्हें कुछ समय देना सही फैसला है। वे क्वींसलैंड लौटकर शेफिल्ड शील्ड में टीम की कप्तानी करेंगे। बेली ने कहा, ‘फिलहाल हम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए लाबुशेन के नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। उनके टीम में स्थान को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हमें लगा कि इससे उन्हें थोड़ा समय और मानसिक स्पष्टता मिलेगी।’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके लाबुशेन ने टेस्ट करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में वे 0 और 4 रन बनाकर आउट हुए थे। इससे पहले 2025 में वेस्टइंडीज दौरे की 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली थी। भारत और इंग्लैंड दौरे के लिए वापसी का रास्ता खुला बेली ने साफ किया कि लाबुशेन के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के दरवाजे स्थायी रूप से बंद नहीं हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 2027 में भारत के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलेगी। बेली ने कहा, ‘लाबुशेन अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर कितने प्रभावी हो सकते हैं, यह हम सभी जानते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है। हमने कभी किसी खिलाड़ी के लिए स्थायी रूप से दरवाजे बंद नहीं किए हैं। इस मामले में भी ऐसा नहीं है।’ शेफिल्ड शील्ड के अगले राउंड के बाद घोषित होगी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की बाकी टीम का ऐलान शेफिल्ड शील्ड के अगले राउंड के बाद किया जाएगा। यह राउंड 11 नवंबर से शुरू होगा। बेली ने कहा कि कुछ खिलाड़ी फिलहाल अच्छी फॉर्म में हैं। चयनकर्ता अगले राउंड के प्रदर्शन के आधार पर टीम का संयोजन और उपलब्ध विकल्प तय करेंगे। ------------------------------------------ अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने:फिलीपींस में आसियान प्लस चैंपियनशिप जीती, विश्वनाथन आनंद हैं पहले ग्रैंडमास्टर अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को फिलीपींस के ओजामिज में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती। इससे उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा नॉर्म मिल गया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से फर्ग्यूसन और टिकनर बाहर:हेनरी तीसरा मैच नहीं खेलेंगे, 5 खिलाड़ी टेस्ट तैयारी के लिए टीम छोड़ेंगे
    Next Article
    टेस्ट की तैयारी के लिए रुकेंगे अर्शदीप, गुरनूर और आकिब:11 नवंबर से लगेगा कैंप; कोटक बोले- वनडे सीरीज से गेंदबाजों को मदद मिली

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment