Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टेस्ट की तैयारी के लिए रुकेंगे अर्शदीप, गुरनूर और आकिब:11 नवंबर से लगेगा कैंप; कोटक बोले- वनडे सीरीज से गेंदबाजों को मदद मिली

    6 hours ago

    1

    0

    भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और आकिब नबी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वनडे सीरीज के बाद भी टीम के साथ रुकेंगे। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने शनिवार को तीसरे वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों का तैयारी कैंप 11 नवंबर से शुरू होगा। कोटक के मुताबिक, मौजूदा वनडे सीरीज में गेंदबाजों को मिली परिस्थितियों से टेस्ट सीरीज की तैयारी में मदद मिली है। दोनों पिचों पर सीम और स्विंग देखने को मिली। पिच पर घास और गेंद के व्यवहार से खिलाड़ियों को आगामी टेस्ट मैचों की परिस्थितियों का अंदाजा मिला है। 11 नवंबर से शुरू होगा टेस्ट कैंप कोटक ने बताया कि भारतीय टीम के टेस्ट खिलाड़ी 11 नवंबर से तैयारी कैंप में हिस्सा लेंगे। इस दौरान 5-6 अभ्यास सत्र होने की उम्मीद है। भारत-A के तीन मैचों से भी बल्लेबाजों और गेंदबाजों को तैयारी का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि हेड कोच गौतम गंभीर वनडे टीम के साथ रहेंगे। वहीं, कोटक और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल वेलिंगटन जाएंगे। अर्शदीप, गुरनूर और आकिब टेस्ट की तैयारी के लिए टीम के साथ रुकेंगे। कोटक बोले- राहुल कभी दबाव में नहीं दिखते बैटिंग कोच ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करते हैं और दबाव में भी अपना स्वाभाविक खेल दिखाते हैं। राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बारिश से प्रभावित रन चेज के दौरान नाबाद 26 रन बनाए थे। भारत ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 ओवर में 113/7 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा और भारत ने DLS नियम से 4 रन से जीत दर्ज की। अतिरिक्त ऑलराउंडर को लेकर बोले- गेंदबाज कम करना मुश्किल टीम में अतिरिक्त ऑलराउंडर को शामिल करने के सवाल पर कोटक ने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी तय भूमिका के आधार पर चुना जाता है। एक अतिरिक्त बल्लेबाज को जगह देने के लिए गेंदबाजों की संख्या कम करना आसान नहीं होता। भारत सीरीज में 2-0 से आगे भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से 4 रन से हराया था। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। तीसरा वनडे मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बने:फिलीपींस में आसियान प्लस चैंपियनशिप जीती, विश्वनाथन आनंद हैं पहले ग्रैंडमास्टर अनुज श्रीवात्री भारत के 100वें चेस ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने 8 नवंबर को फिलीपींस के ओजामिज में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीती। इससे उन्हें ग्रैंडमास्टर बनने के लिए जरूरी तीसरा नॉर्म मिल गया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लाबुशेन बाहर:साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी नहीं लगा सके, चयनकर्ताओं ने वापसी का रास्ता खुला रखा
    Next Article
    यूथ ओलिंपिक-शौर्या आंबुरे ने 100 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज जीता:13.59 सेकंड का पर्सनल बेस्ट बनाया, 18 महीने में तीसरा अंतरराष्ट्रीय मेडल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment