Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET पेपर लीक केस में लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार:बेटे के लिए गेस पेपर खरीदा था; मुख्य आरोपी 'एम सर' स्कूल और कॉलेज खोलने वाला था

    14 hours ago

    1

    0

    NEET पेपर लीक में CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉ मनोज शिरुरे ने बेटे के लिए RCC कोचिंग के संचालक और आरोपी शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ से गेस पेपर खरीदे थे। सीबीआई ने बुधवार को पुणे में पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। जानकारी आज सामने आई है। इस मामले में किसी पेरेंट्स की यह पहली गिरफ्तारी है। NEET पेपर लीक में यह 11वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले महाराष्ट्र से 6, राजस्थान से 3 और हरियाणा से एक व्यक्ति को अरेस्ट किया। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। उधर, इस मामले में लगातार नए खुलासे भी हो रहे हैं। CBI जांच में पता चला है कि शिवराज लातूर में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। अब तक 11 गिरफ्तार, सबसे ज्यादा 7 महाराष्ट्र से ‘एम सर’ लातूर में 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज की तैयारी RCC कोचिंग के संचालक शिवराज लातूर के खोपेगांव शिवार में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। वहां बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा था। CBI उसके फंडिंग स्रोत, जमीन खरीद और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की है। पेपर लीक गिरोह पहले टोकन मनी लेता था 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, एक की रिमांड बढ़ी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुभम खैरनार की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ा दी गई। कोर्ट ने मनीषा मांढरे और मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी अनुमति दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नीट के दोबारा पेपर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 21 जून को नीट का री-एग्जाम होगा NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… नीट री-एग्जाम से पहले फेक टेलीग्राम चैनल्स पर एक्शन: शिक्षा मंत्री बोले- तुरंत ब्लॉक करें; पेपर लीक केस में 5 आरोपी जेल भेजे गए नीट यूजी के 21 जून को होने वाले री-एग्जाम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वाले फर्जी टेलीग्राम चैनलों और ऑनलाइन नेटवर्क्स पर एक्शन लेने के निर्देश दिए। पूरी कॉपी पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एअर इंडिया दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:लैंडिंग के दौरान हादसा, दूसरे प्लेन के टेकऑफ के कारण टर्बुलेंस हुआ; सभी यात्री सुरक्षित
    Next Article
    MP-UP, हरियाणा में मिस्र और सऊदी अरब जितनी गर्मी:नौतपा से 4 दिन पहले ही 48°C पहुंचा तापमान; यूपी में गर्मी से 8 स्कूली बच्चियां बेहोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment